स्वास्थ्य ईकाइयों पर मनाया गया तम्बाकू निषेध दिवस, मानव श्रृंखला बनाकर दिया गया जागरूकता का संदेश
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. संजय कुमार की अध्यक्षता में हस्ताक्षर अभियान के साथ हुई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाकर और शपथ लेकर आमजन को तम्बाकू से दूर रहने का कड़ा संदेश दिया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. कुमार ने कहा कि तम्बाकू जनित रोगों से भारत में प्रतिवर्ष लाखों लोगों की जान जाती है। सिगरेट सहित अन्य तम्बाकू उत्पादों से कैंसर, हृदय और फेफड़ों जैसी घातक बीमारियां होती हैं। इन असामयिक मौतों को रोकने के लिए सरकारी कर्मियों के माध्यम से आमजन को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। एनसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा) की जानकारी देते हुए बताया कि धारा-4 के तहत सभी सार्वजनिक कार्यालयों और स्थानों पर धूम्रपान पूर्णतः प्रतिबंधित है। वहीं धारा-6 के तहत शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में और नाबालिगों को तम्बाकू की बिक्री पर रोक है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुराग वर्मा ने कहा कि धूम्रपान न केवल शरीर को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार ने युवाओं से अपील किया कि वे इस घातक लत से दूर रहें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। समय रहते तम्बाकू से दूरी बनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।कार्यक्रम का संचालन कर रहे चिकित्साधिकारी डॉ. पारितोष तिवारी ने बताया कि तम्बाकू में मौजूद निकोटीन इंसान को अपना आदी बना लेता है, जो शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करने की शपथ दिलाई। अंत में स्वास्थ्य कर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता दिखाई।
इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. पीके वर्मा, मनोचिकित्सक डॉ. विजित जायसवाल, गैर संचारी रोगों के चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह श्रीनेत्र, डॉ. आकीब एजाज, एफएलसी विवेक श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रियाजुल हक, परामर्शदाता पुनीत शर्मा, लैब टेक्निशियन संतोष सिंह, नर्सिंग अधिकारी बृज प्रकाश, स्वाती श्रीवास्तव के साथ मानसिक स्वास्थ्य टीम के मुकेश हंस, हरीश कुमार, मनीष सिंह, अजय प्रताप सिंह, सीमा कुमारी आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







