भीरा रेंज के पास आबादी में पहुंचा बाघ, 8 घण्टे बाद लौटा जंगल
ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन भीरा रेंज के जंगल से निकला बाघ सोमवार सुबह 6 बजे मैलानी और भीरा रेंज सीमा पर लगी तार फेंसिंग किनारे पहुंच गया। आबादी के पास खेतों में बाघ को चहलकदमी करते देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने मौके पर डेरा डाल दिया और लगातार निगरानी में जुटी रही। 8 घंटे बाद दोपहर दो बजे के करीब बाघ फिर जंगल की ओर चला गया। बाघ के जंगल में लौटने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम वापस लौट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA






