दबंगों ने मां-बेटे पर किया जानलेवा हमला, लूट का आरोप
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के छपरा मगर्वी गांव के पास गुलहरिया स्कूल के समीप दबंगों ने मायके से ससुराल जा रही एक महिला और उसके बेटे पर लाठी-डंडे, रॉड और बेल्ट से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट करते हुए करीब 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने लूट लिए। पीड़िता ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के ढबिया (गायघाट) निवासी गुजराती देवी पत्नी रामबचन ने धनघटा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह गुरुवार (21 मई) की शाम करीब 5 बजे अपने मायके छपरा मगर्वी (धनघटा) से ससुराल लौट रही थीं। वह जैसे ही गुलहरिया स्कूल से करीब 100 मीटर पश्चिम पहुंचीं तभी पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही जीते, राम अचल, राजकुमार, श्याम, अजय, शन्नी और नन्दलाल ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि सभी आरोपी लाठी-डंडा, लोहे की रॉड और बेल्ट से लैस थे। उन्होंने जान से मारने की नीयत से महिला और उसके बेटे पर अचानक हमला बोल दिया। इस बर्बर हमले में मां-बेटे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान दबंगों ने उनके पास मौजूद मंगलसूत्र, पायल, झुमकी और 20,000 नगद जबरन छीन लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक सभी आरोपी पेशेवर किस्म के हैं और क्षेत्र में इस तरह की वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। महिला ने धनघटा थाने में अंगूठा निशान और हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र सौंपकर सभी सात नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







