दबंगों ने मक्का की खड़ी फसल काटकर खेत में कराया मिट्टी भराव
पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग
तेजस टूडे ब्यूरो
सुनील राघव
जहांगीराबाद, बुलंदशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव भईपुर में दबंगों द्वारा किसान की दो बीघा भूमि पर खड़ी मक्का की फसल जबरन काटकर ले जाने और रातों-रात ट्रैक्टरों से मिट्टी भराव कराने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित परिवार में रोष व्याप्त है। गांव भईपुर निवासी विकास शर्मा ने बताया कि उनकी दो बीघा जमीन पर मक्का की फसल खड़ी थी। आरोप है कि गत रात्रि कुछ दबंग और असामाजिक तत्व जबरन खेत पर पहुंचे और पूरी फसल काटकर अपने साथ ले गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पूरी रात ट्रैक्टरों से खेत में मिट्टी का भराव भी करा दिया।
सुबह जब विकास शर्मा अपने खेत पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। खेत से फसल गायब थी और जमीन पर मिट्टी डाली जा रही थी। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर चल रहे कार्य को रुकवाया तथा संबंधित लोगों को कोतवाली आने के निर्देश दिए। इसके बाद पीड़ित विकास शर्मा ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग किया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

