Thursday, May 21, 2026
HomeTrendingकिसानों की बंधी मेड़ ध्वस्त करके दबंगों ने किया कब्जे का प्रयास

किसानों की बंधी मेड़ ध्वस्त करके दबंगों ने किया कब्जे का प्रयास

-

  • किसानों की बंधी मेड़ ध्वस्त करके दबंगों ने किया कब्जे का प्रयास

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर, हमीरपुर। स्थानीय कस्बे में कुछ दबंगों ने जेसीबी मशीन से किसानों के खेतों की मेड, हरे पेड़ आदि ध्वस्त करके कब्जे का प्रयास किया। किसानों की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कब्जा जमा रहे दबंगों को खदेड़ा है। कस्बे के चांद थोक निवासी शशि प्रताप सिंह आदि ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के समीप उनके पुश्तैनी खेत है। आजादी के पूर्व से लेकर अब तक वह काबिज रहकर जोत रहे हैं। गत मंगलवार को कस्बे के कुछ दबंग जेसीबी मशीन लेकर आए और खेतों में बनी मेड एवं बंधी को ढहाकर उसमें लगे हर फलदार वृक्षों को धराशायी कर दिया। मना करने पर सभी ने गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी। पीड़ितों ने घटना से पुलिस को अवगत कराकर मदद की गुहार लगाई। लिखित तहरीर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दबंगों को खदेड़ कर कब्जा रुकवाया। पुलिस ने बताया कि शिकायत पर कब्जे की कोशिश को रोककर दोनों पक्षों को अभिलेखों के साथ समाधान दिवस में आने की बात कही गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

गौरक्षा सभी का कर्तव्य, सनातन के लिये गौ माता है शुभ: डा. श्याम सुन्दर

गौरक्षा सभी का कर्तव्य, सनातन के लिये गौ माता है शुभ: डा. श्याम सुन्दरतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। भागवत कथा में पंचम दिवस पर कथा व्यास...

विश्वविद्यालय में पेपर लीक कराने वालों पर हो कठोर कार्यवाही: अभाविप

विश्वविद्यालय में पेपर लीक कराने वालों पर हो कठोर कार्यवाही: अभाविपतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्रकूट जिले के कार्यकर्ताओं ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य...

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन की हुई बैठक, आगामी कार्य योजना पर दिये दिशा-निर्देश

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन की हुई बैठक, आगामी कार्य योजना पर दिये दिशा-निर्देशतेजस टूडे ब्यूरो आरके धनगर मथुरा। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष...

संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने ली सेवा की शपथ

संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने ली सेवा की शपथतेजस टूडे ब्यूरो आरके धनगर मथुरा। संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular