प्रशिक्षण वर्ग के जरिये कार्यकर्ताओं को मिलेगा वैचारिक और डिजिटल सम्बल
बैठक में वर्ग की तैयारियों पर मंथन, 10 मई से प्रारम्भ होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यसमिति की बैठक सर्किट हाउस सभागार में संपन्न हुई जिसमें 10 व 11 मई को प्रस्तावित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की रूप—रेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कार्यकर्ता स्थल पर रात्रि प्रवास भी करेंगे। साथ ही बूथ समितियों के सत्यापन को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण सत्र के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को डिजिटली प्रशिक्षित कर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा।
बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने मंडल अध्यक्षों एवं प्रवासी को निर्देशित किया कि शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ बूथ समितियों का सत्यापन सुनिश्चित करें। मंडल समिति का भी सत्यापन किया जाए। निष्क्रिय पदाधिकारियों की सूची तैयार की जाय। भाजपा विचार आधारित दल है और वैचारिक दृढ़ता के कारण ही आज यह विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन सका है।
वर्ग अधिकारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुलराज रस्तोगी ने प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों से संवाद करते हुए भोजन, आवास, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने पर बल दिया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति और संगठनात्मक अनुशासन की जानकारी दी जाती है। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, महंत राजू दास, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अभिषेक मिश्र, बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, कार्यसमिति के सदस्य, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







