Thursday, April 16, 2026
HomeJaunpurहोली मिलन समारोह के माध्यम से सद्भावना क्लब ने एकता, भाईचारा व...

होली मिलन समारोह के माध्यम से सद्भावना क्लब ने एकता, भाईचारा व सौहार्द बढाने का दिया संदेश

-

होली मिलन समारोह के माध्यम से सद्भावना क्लब ने एकता, भाईचारा व सौहार्द बढाने का दिया संदेश

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सद्भावना क्लब जौनपुर मेन ने होली मिलन समारोह क्रिकेट कोच विवेक यादव के रोडवेज स्थित लान में किया जहां शामे ग़ज़ल गीत संगीत कार्यक्रम भी हुआ। गीत-कविता और गजल के साथ लोक गीत का सामंजस्य बेहद मनभावन रहा। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने अपने बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया जो कार्यक्रम में जान डालने का काम किया।
इसके पूर्व संस्थाध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान ने अतिथियों का स्वागत किया जिसके बाद कोषाध्यक्ष विवेकानंद मौर्या, सचिव विनीत गुप्ता, सह सचिव हर्ष माहेश्वरी, सह कोषाध्यक्ष चंद्रेश मौर्या ने अतिथियों को हर्बल अबीर का तिलक लगाकर व गुलाब की पंखुड़िया डालकर सम्मान किया। साथ ही फूलों की होली खेली गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि अनिल अस्थाना पूर्व अध्यक्ष श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने कहा कि होली का त्योहार एकता अखंडता भाईचारा प्रेम सौहार्द का पर्व है। इस तरह के समारोह से परस्पर आपसी स्नेह भाईचारा एवं सदभावना को बढ़ावा मिलता है। पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर एवं रेनू बैंकर ने भी गीत गाकर सभी को आकर्षित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव विनीत गुप्ता ने किया।
इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष डॉ एमपी बरनवाल, मीरा बरनवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रवण साहू, शशिकला साहू, पूर्व अध्यक्ष नरसिंह अवतार जायसवाल, सरोज जायसवाल ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए होली के महत्व पर प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष आशीष साहू एवं निवर्तमान अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने सभी सदस्यों से समाज में भी प्रेम का रंग भरने की अपील किया।
इस अवसर पर संतोष अग्रहरी, महेंद्र प्रताप यादव, डॉ हृदय मोहन केसरवानी, विकास अग्रहरी, अतीत मौर्या, ताहिर क़ादरी सोनू, प्रितेश गुप्ता, एजाज़ अहमद, अमित निगम, अमित गुप्ता, मोहित मौर्या, असगर मेंहदी, नागेंद्र यादव, अखिलेश अग्रहरी, रविकांत जायसवाल, गौरव यादव, मोहम्मद आसिम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक विवेक यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

Jaunpur News: मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबन्दी

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबन्दीतेजस टूडे सं. विपिन मौर्य मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कस्बा स्थित मोहल्ला कोतवाली में स्थित मदरसा अरबिया रियाजुल...

Jaunpur News: नानक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विद्यालय को किया गौरवान्वित

नानक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विद्यालय को किया गौरवान्विततेजस टूडे ब्यूरो अजय पाण्डेय जौनपुर। नानक पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने इस वर्ष...

Jaunpur News: मो. अफरीदी ने हाईस्कूल में 95.6% अंक प्राप्त करके परिवार का बढ़ाया मान

मो. अफरीदी ने हाईस्कूल में 95.6% अंक प्राप्त करके परिवार का बढ़ाया मान मानी कला का नाम किया रोशन, परिजनों में छायी खुशी, बधाई...

Jaunpur News: धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयन्ती

धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयन्तीतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। बीते 14 अप्रैल को क्षेत्र में धूमधाम से बाबा साहब डॉ भीम राव...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular