Thursday, April 16, 2026
HomeJaunpurभण्डारे में हजारों श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद

भण्डारे में हजारों श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद

-

भण्डारे में हजारों श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद

बाबा बर्फानी ग्रुप ने आयोजित किया भण्डारा
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। महाशिवरात्रि पर विभिन्न जगहों पर पंडाल लगाकर सहित अन्य तरीकों से विधि-विधान से शिव जी की पूजा अर्चना किया गया। इसके पश्चात भण्डारे का भी आयोजन हुआ जिसके क्रम में स्थानीय कस्बा खेतासराय के गोला बाजार रामलीला मैदान में शिव मन्दिर में पूजा अर्चना के बाद विशाल भण्डारा का आयोजन हुआ जहां हजारों श्रद्धालुओं ने जमकर प्रसाद छका।
जानकारी के अनुसार उक्त शिव मंदिर पर शिवरात्रि के दिन बाबा बर्फानी ग्रुप के तरफ से विशाल भण्डारा का आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र के आस-पास इलाकों के लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं।
इस मौके पर उपस्थित युवा भाजपा मनीष धर्मरक्षक ने बताया कि यह भण्डारा शिव मन्दिर के निर्माण व मूर्ति स्थापित के उपलक्ष्य में नगरवासियों के सहयोग से किया जाता है।
उन्होंने बताया कि आज से लगभग 18 वर्ष पूर्व शिवरात्रि के दिन नवनिर्माण मंदिर में मूर्ति स्थापना की गई थी तब से लगातार शिवरात्रि के दिन भण्डारा का आयोजन किया जाता है। भण्डारे में सहयोग के लिये लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा भी लेते है। भण्डारे में श्रद्धालुओं की इतना भीड़ एकत्र होती है कि आने-जाने वालों की लाइन टूटने का नाम नहीं लेती है। उन्होंने बताया कि भण्डारे में भारी मात्रा में श्रद्धालुओं को आने को देखते हुए सुविधानुसार प्रसाद वितरण के लिए दो पंडाल लगाये गये थे। भण्डारा देर रात तक चलता रहा जिसमें लगभग 5 हज़ार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर संजय विश्वकर्मा, शांतिभूषण मिश्रा, महेश जायसवाल, गुडू प्रजापति, गोलू प्रजापति, संदीप साहू, सुनील साहू, राजेश साहू, मनोज गुप्ता, शनि गुप्ता, अनूप गुप्ता, राकेश गुप्ता, पप्पू पटवा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

Jaunpur News; अंजनी श्रीवास्तव बनाये गये कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, समर्थकों में छायी खुशी

अंजनी श्रीवास्तव बनाये गये कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, समर्थकों में छायी खुशीतेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। नगर के एक कालेज में आयोजित कायस्थ चेतना...

Jaunpur News: दबंगों ने महिला सहित देवरानी को लाठी—डण्डे से पीटा, जानमाल की धमकी

दबंगों ने महिला सहित देवरानी को लाठी—डण्डे से पीटा, जानमाल की धमकी चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच में जुटी पुलिसतेजस...

Jaunpur News: ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जा

ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जा अधिवक्ता पर फर्जी कागजात बनाने एवं ग्रामीणों को धमकाने का आरोपतेजस टूडे सं. बीके सिंह सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के...

Jaunpur News: जेसीआई चेतना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा के दौरान किये कई सेवा कार्य

जेसीआई चेतना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा के दौरान किये कई सेवा कार्यतेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। जेसीआई चेतना के तत्वावधान में सरला महेश्वरी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular