निजामाबाद में सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर चावल, गेहूं, गैस सिलेंडर उठा ले गये चोर
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के डिहवाबारी ग्राम सभा में स्थित प्राथमिक विद्यालय की कुंडी तोड़कर चोर कमरे में रखा गैस सिलेंडर, चूल्हा, पांच बोरी चावल, एक बोरी गेहूं चोर उठा ले गए।
इसकी सूचना प्रधानाध्यापक जयप्रकाश यादव ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर डायल 112 नंबर की पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी लेकर प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद को अवगत कराया। कुछ देर में फोर्स के साथ थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किए और वापस लौट गये। बता दें कि निजामाबाद थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं लेकिन खुलासा एक भी घटना का नहीं हुआ। ऐसे में आमजन में पुलिस के प्रति आक्रोश है। लोग चोरी की घटनाओं से इस कदर भयभीत हैं कि रात भर जाग करके कीमती सामानों की रखवाली करने को मजबूर हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













