इस भाजपा विधायक की मौत से जिले की राजनीति में पसरा सन्नाटा

इस भाजपा विधायक की मौत से जिले की राजनीति में पसरा सन्नाटा

विशाल रस्तोगी
सीतापुर। जिले की सियासत का सितारा अब इस दुनिया में रही रहा। काफी समय से काल सर पर मण्डरा रहा था और आज मौत सफेद चादर में ढंककर इस सितारे को हमेशा के लिये अपने साथ लेकर चली। मौत की खबर सुनते ही राजनीति के गलियारे में सन्नाटा पसर गया तो हर संगठन में शोकसभाओं का दौर शुरू हो गया। इसी क्रम में बार एसोसिएशन सीतापुर के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील सिंह गौर एडवोकेट द्वारा कलेक्ट्रेट कैम्पस के अधिवक्ता चेम्बर नम्बर 16 में अधिवक्ताओं की बैठक कर पूर्व विधायक बेहटा, पूर्व ब्लाक प्रमुख रेऊसा सीतापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता किशोरी लाल शुक्ल का लम्बी बीमारी के उपरान्त उनके निज निवास किषोर गंज में स्वर्गवास हो गया।

इस भाजपा विधायक की मौत से जिले की राजनीति में पसरा सन्नाटा

शोकसभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष शत्रोहन सिंह चौहान ने की। शोकसभा में पूर्व उपाध्यक्ष सुनील सिंह गौर एडवोकेट ने पूर्व विधायक के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुये कहा कि वह 96 वर्ष के थे। उनका आज प्रातः 8 बजे निज निवास किशोर गंज में अन्तिम सांस ली। श्री शुक्ल ने गाजर क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगायी। 4 इण्टर कालेजों की स्थापना की 40 वर्षों तक लगातार ब्लाक प्रमुख रेऊसा के पद को सुशोभित किया। उसके बाद भाजपा के कल्याण सिंह की सरकार में विधायक पद को भी सुशोभित किया।

इनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जनपद ही नहीं, प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी। अन्तिम दर्शन के लिए हजारों लोगो का ताता लगा रहा। गॉव में ही ज्येष्ठ पुत्र सुशील शुक्ल पूर्व प्रमुख द्वारा मुखाग्नि दी गयी। इनके निधन पर पूर्व उपाध्यक्ष सुनील सिंह गौर एडवोकेट ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति ईश्वर प्रदान करें एवं हे ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोकसभा में उपस्थित तमाम लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते हुये श्रद्धांजलि दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

A

 

 

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent