विवादों में रहने वाले सहायक अभियन्ता के खिलाफ प्राविधिक कर्मचारी संघ ने फूंका बिगुल

विवादों में रहने वाले सहायक अभियन्ता के खिलाफ प्राविधिक कर्मचारी संघ ने फूंका बिगुल

शिखर श्रीवास्तव

वाराणसी। तकनीशियन ओमप्रकाश को मानसिक दबाव व अभद्रता कर उत्पीड़न करने वाले सहायक अभियंता के खिलाफ प्रविधिक कर्मचारी संघ के तकनीशियन लामबंद होकर बिगुल फूक चुके है।बस्ती जोनल अध्यक्ष सैयद नासिर ने बताया कि सहायक अभियंता बलबीर यादव का हमेशा विवादों से नाता रहा है व उन्हें अभद्र ब्यवहार करने आदत सी लग चुकी है। तकनीशियन ओमप्रकाश द्वारा जोनल अध्यक्ष से मिलकर सहायक अभियंता के द्वारा उत्पीड़न की शिकायत की गई थी व इसी बीच तकनीशियन ओमप्रकाश मानसिक अवसाद से पैरालाइज हो गए। सहायक अभियंता के खिलाफ तकनिशियन कर्मियों में रोष है।केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने बताया कि सहायक अभियन्ता द्वारा कई बार अपने उच्चाधिकरियो के साथ भी अभद्रता की गई है जिसकी शिकायते प्रबंधन के पास है।उन्होंने बताया कि दिनांक 12 जुलाई से मुख्य अभियंता कार्यालय बस्ती पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसमे मुख्य मांग सहायक अभियंता का निलबन, जोन बाहर सम्बद्ध कर जांच कमेटी बनाया जाए।पुर्वांचल महासचिव सत्य नारायण उपाध्याय ने बताया कि समस्त तकनिशियन एक जुट होकर न्याय की मांग कर रहे है व यदि प्रबंधन/उच्चाधिकारी कार्यवाही नही करते है तो जल्द ही पुर्वांचल स्तर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसके संबंध में प्रबंधन को अवगत करा दिया गया है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent