Wednesday, June 10, 2026
HomeTrendingराज्य ललित कला अकादमी ने किया भव्य प्रदर्शनी का आयोजन

राज्य ललित कला अकादमी ने किया भव्य प्रदर्शनी का आयोजन

-

  • राज्य ललित कला अकादमी ने किया भव्य प्रदर्शनी का आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार) के तत्वावधान में महाराज सिंह इंटर कॉलेज एवं कला निकेतन सोसायटी के संयुक्त सहयोग से आयोजित 20 दिवसीय कला कार्यशाला के समापन पर तीन दिवसीय भव्य कला प्रदर्शनी का शुभारंभ अतिथियों ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में कला, संस्कृति एवं शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि एवं राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के सदस्य अभिनव दीप उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आगमन पर सभी अतिथियों का रोली-चंदन, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट करके आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई चित्रकला, रेखांकन, लोक कला एवं सृजनात्मक कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया जिसकी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह ने प्रशंसा किया।
मुख्य अतिथि डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं कलात्मक आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ समाज में सौहार्द, संवेदनशीलता एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। कला व्यक्ति के विचारों एवं भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है तथा ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को नई दिशा एवं आत्मविश्वास प्रदान करते हैं।
विशिष्ट अतिथि एवं राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के सदस्य अभिनव दीप ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह तथा राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील विश्वकर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश भर में कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य ललित कला अकादमी कलाकारों एवं विद्यार्थियों को मंच प्रदान करने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा कला शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।अकादमी द्वारा समय-समय पर कला कार्यशालाएँ, प्रदर्शनियाँ, प्रशिक्षण शिविर, प्रतियोगिताएँ एवं युवा कलाकारों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिससे ग्रामीण एवं छोटे नगरों में छिपी प्रतिभाओं को भी आगे आने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इस दौरान सभी प्रतिभागी कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. श्रीप्रकाश गुप्ता ने कला कार्यशाला की प्रशिक्षक एवं विद्यालय की प्रवक्ता शिवांगी राज, कार्यक्रम संचालिका शिवा देवी तथा अतिथि कलाकार हर्षिका सिंह के समर्पित प्रयासों एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की विशेष सराहना किया।
कार्यक्रम संयोजक/प्रवक्ता अमित कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं रचनात्मक अभिरुचि को बढ़ावा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद मोहन प्रधान ने कला प्रदर्शनी को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की कलाकृतियों में उनकी कल्पनाशीलता एवं प्रतिभा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। इस अवसर पर प्रवक्ता तबस्सुम आफरीन, शैलजा चौधरी, अभय सिंह, श्यामानंद यादव, विपिन साहू, राकेश कुमार, संतोष सिंह, अजय मेहरोत्रा, जन हरिश्चंद्र कनौजिया, अनीता पांडेय सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त किसान डिग्री कॉलेज की कला शिक्षिका सविता वर्मा, साहित्यकार नितेश शुक्ला एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular