एसपी—एएसपी ने भारी पुलिस बल संग पैदल गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, (जालौन)। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक एवं भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली उरई क्षेत्र में पैदल गश्त एवं भ्रमण किया। इस दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से जनसंवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गई। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सड़क किनारे अतिक्रमण, अवैध पार्किंग एवं अव्यवस्थित यातायात पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाजार क्षेत्रों में नियमित गश्त एवं सतर्क निगरानी बनाए रखी जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की इस सक्रिय कार्यवाही से व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

