सामंथा व नागा चैतन्य का बिखरा संसार: प्यार से बसाया घर क्यों टूंटा?
समंथा के अदाभरी रोमॅन्टिक सीन्स के कारण बिखरा संसार
करण समर्थ
मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय तथा सक्सेसफूल रोमैंटिक जोड़ी थी, सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य। फिल्मों के अलावा दक्षिण के सामाजिक तथा कला विश्व मे एक बेहद लोकप्रिय जोडा माना जाता था। दोनों ने अपने लंबे रिलेशनशिप के बाद बड़े ताम़झाम़ से विवाह बंधन स्वीकारा था। तब तमाम साऊथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ राजनीतिक दिग्गजोंने नव वरवधू को ढेर सारे आशिर्वाद और बधाईंयां दी थी। लेकीन दुर्भाग्य से यह शुभकामनाएं बेअसर साबित हुई, जैसे के इनके प्यारभरे रिलेशनशिप को किसी की काली नज़र लग गई और कुछ अघटित हो गया। वैसे तो उनके विवाह के दिन से ही उन दोनों ने अपने पारिवारिक जिम्मेंदारीया तथा भविष्य के कई प्लान्स संबधित लंबे समय की लिस्ट सार्वजनिक की थी। जिसें उन दोनों को साझेंदारी से निभाना था और जिसके लिए वह दोनों तैयार भी थे। इसे अंग्रेजी मे कपल गोल्स कहते है।
पर यह कोई नही जानता कि ऐंसी कौनसी बात हो गई और दोनों का प्रेमविवाह से बसा बसाया घर बिख़र गया और बात विवाह संबध विच्छेद तक निर्णय तक पहुंच गयी ? जैसे ही नागा चैतन्य और समंथा के विवाह संबध विच्छेद का निर्णय की खुसफुस होने लगी तब दोनों के फॅन्स ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। और तो और कई फॅन्सने तो उन दोंनों को कई बार सार्वजनिक जगहों पर ऊनके संबध विच्छेद पर सवाल पर सवाल पूछंकर कभी-भी ऐसा ना करने के लिए निवेदन भी किया था और तो और कई सारे फॅन्स उनके निवास के बाहर खड़े रहकर प्रदर्शन भी किए और साथ निभाने के लिए प्यार से दबाव बनाया था। इससे कुछ वक्त के लिए सबकुछ शांत हुआ ऐसा लग रहा था और इसी दरम्यान अचानक समांथा हिंदी फिल्में करने के कारण मुंबई मे दाखिल हुई और लंबे समय तक मुंबई मे ही टिकी रही। जब मीडिया ने इसका कारण पूछा तो उसने अब मै कुछ समय हिंदी फिल्मों पर फोकस करने पर विचार कर रही हूं, तो मुझे यहां मुंबई में निरंतर रहना आवश्यक है, ऐसे कुछ गोलमटोल से जवाब देकर वास्तविकता को टाल देती थी और उसी वक्त वहां चैतन्य अपनी फिल्मों मे बिझी रहने के कारण उनके बीच के सिरीयस अनबन की बात लोकों के सामने आने मे देरी हुई।
लेकिन कहते है कि, आप कितना भी चाहों तो भी आपके कुछ कर्म आपका पीछा नहीं छोड़ते और आपको किसी त्रासदीभरी परिस्थिती को सामना करने की कगार पर लाकर पहुचातीं है। कुछ समय बाद समांथा और चैतन्य के विवाह संबध विच्छेद की अधिकृत घोषणा होते ही; जैसे दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री मे जैसे भूचाल आया क्योंकी कई निर्माताओं ने इन दोनों पर बड़ी रकम लगायी थी। वैसे ही दोनो भी लोकप्रिय युथ आइकाॅन होने के कारण इस कपल का साथ होना दक्षिणी फिल्म इंडस्ट्री के तथा दक्षिण भारत की सामाजिक जीवन के लिए आवश्यक माना जा रहा था। अब इन दोनों का बिछड़ना कई लोगों ने अपना वैयक्तिक मामला लग रहा था, केवल युवा लड़के लड़कीयां ही नही पर बड़े बुजुर्ग भी अपने लाड़ले नायक नायिका के बिछड़ने से व्यथित हो चुके थे। यहां तक की लोगों ने इस विवाह को बचाने के लिए मंदिरों मे पूजाअर्चना तथा अभिषेक तक करवाए लेकिन आखिर वह दिन आ गया जब समांथा और नागा चैतन्य ने विवाह संबध विच्छेद के लिए कानूनन प्रक्रिया अंतिम स्टेज़ की जानकारी सार्वजनिक रूप से सांझा कर दी।
जैसे कि सब जानते हैं, दक्षिण भारतीय समाज पर सिनेमा से बेहद लगाव तथा गहरा प्रभाव होने के कारण सिनेमा से संबधित अपने आयकाॅन को अपनी जान से भी अधिक प्रिय मानते है। इस अचानक निर्माण हुए अप्रिय घटना को स्वीकार करना दक्षिणी सिनेमा प्रेमीयों को आसान नही था। इस तरह से काफी ऊम्मीद भरी इस विवाह के कुछ वक्त के बाद अनपेक्षित तरह से इस लवबर्ड्स जोडी मे उत्पन्न दूरींयां को मान लेना कईयों के लिए कठीण बन गया था। इसके चलते सोशल मीडिया पर बहुविध चर्चांओं ने ऐसे प्रकरण को कई सारे एंगल देते हुए अनजाने दाएंबाएं दिशाओं कि ओर ढकेल देने के कारण दक्षिण भारतीय समाज मे हलचल मचाकर रख दी।
वैसे तो इस संबध विच्छेद को टालने के कई प्रयास किए गए जो संभव नही हुआ और अब इस मामले पर जांच करने वालों के हाथ इस संबधित कारण सामने आए है। इसके जरिए यह स्पष्ट होता है कि, समंथा व्दारा लिए गए कई गलत निर्णय ही इस पारिवारिक हादसे के जिम्मेदार है।
वह निर्णय है, समंथा का अपने सह कलाकार के साथ अदाभरी रोमॅन्टिक सीन्स करना? जिस के कारण लवबर्ड्स का बसाया घर बिखर गया। इस का मूल कारण बना, 2018 में प्रदर्शित हूई ‘रंगस्थलम’ फिल्म मे समंथा ने अपने सहनायक राम चरण के साथ लिप लॉक सीन के साथ रोमॅन्टिक सीन्स दिए थे।
समांथा और नागा चैतन्य के विवाह के कुछ महिनों के बाद ही उसकी यह बहुचर्चित फिल्म रिलीज हुई। लेकीन इस नई फिल्म ने कुछ व्यावसायिक फ़ायदे देने के बजाए, फिल्म के कुछ सीन्स ने समांथा के वैवाहिक जीवन के नींव को डा़वांडौल कर दिया।
राम चरण के साथ ऐसे उन्मुक्त रोमॅटिक सीन के कारण उसका जमकर खिचांई की गयी। वैसे समांथा ने यह फिल्म विवाह से पहले कि थी। लेकिन इसके बाद फॅमिली मॅन 2 इस वेब सिरीज के प्रदर्शन से फिर से जैसे पानी में आग लग गई।
इस वेब सीरिज मे समांथा ने एक इंटिमेट सीन किया जो नागा चैतन्य के एक परिवार के सदस्य के नाते उसके सिद्धांतों के विरोधी थे। अपनी प्रिय पत्नी का किसी भी परपुरुष के साथ नजदीकीयां दूसरे पतीयों जैसे नागा चैतन्य को भी पसंद नही थी।
विवाह के पश्चात भी समंथा का फिल्म, सीरिज मे बीना कारण बोल्ड सीन और सेक्सी आयटम साँग्स परफॉर्म करने का निर्णय चैतन्य के साथ उसके परिवार को भी खटकता था।
द फॅमिली मॅन 2 वेब सिरीज़ मे चित्रीत इंटिमेट सीन चैतन्य के परिवार ने देखने के बाद घर मे उनके आपसी रिश्तों मे बड़ा तुफान सा आया। जिसने सभी रिश्तेनातों को जड़ से हिलाकर रख दिया। चैतन्य के परिवार का दावा है कि, इस सीरिज मे ऐसे कौन से या किस तरह के बोल्ड सीन्स है, इसके विषय मे समांथा ने घरवालों कोई जानकारी नहीं दी जिसके कारण नागा और उसके पूरे परिवार का ही विश्वासघात किया है यह भावना उनके मन मे कायम हुई, जिसका आखिर तक कोई हल नही निकला।
इसके साथ और भी ऐसी कई सारी घटनाओं के कारण संबध कुछ इस तरह से बिगड़ गए कि मात्र विवाह संबध विच्छेद ही उसकी आखरी पायदान और एकमात्र ऊपचार शेष रह गया था, जिसे करोड़ो चाहकों की दुआएं भी बचा नही सकी। आज समांथा मुंबई में बालीवुड में अपना करियर बनाने के लिए प्रयत्नशील है तो नागा चैतन्य दक्षिणी सिनेमा में अपने काम में व्यस्त हैं लेकिन उनके फॅन्स दुःखी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।