Thursday, May 14, 2026
HomeTrendingसड़क हादसों से आरटीओ साहब को कोई फर्क नहीं

सड़क हादसों से आरटीओ साहब को कोई फर्क नहीं

-

  • सड़क हादसों से आरटीओ साहब को कोई फर्क नहीं

  • नियमों को ताक पर रखकर कर रहे पंजीकृत

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद के आरटीओ अरविंद सिंह पर पहले भी तमाम अनियमितताओं को लेकर आरोप लगते रहे हैं तो वहीं हाल ही में एक नया मामला सामने आया है जिसमें एक टाटा मोटर्स से खरीदी गई नयी बस पंजीकृत हुई जो कि मानकविहीन थी लेकिन साहब ने हादसों को दावत देने के लिए पंजीकृत कर दिया।
सूत्रों की मानें तो वहीं दूसरा मामला अशोक लीलैंड की नई बस का है जहां मानकों को ताक पर रखकर बस की बाडी, फ्लोर, सीटें आदि मानकों को ताक पर रखकर पंजीकृत कर दिया गया। जहां सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार हो रही मार्ग दुर्घटनाओं को लेकर चिंतित हैं, वहीं यूपी के कुछ अफसर ऐसी बसों को रजिस्टर्ड कर रहे हैं जो आये दिन हादसों का शिकार हो रही हैं।
हाल ही में लखनऊ के मोहनलालगंज में दिल्ली से बिहार जा रही बस में आग लग गई थी जिसमें कुछ यात्रियों की जलकर मौत हो गई थी तो वहीं गोसाईं गंज बस हादसा जैसे तमाम हादसों की पड़ताल में रिपोर्ट आई तो फिटनेस व बाडी मानकों की अनदेखी की गई थी। सूत्रों की मानें तो हरदोई के उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय के अफसरानों न उत्सर्जन की जांच की और न ही बस की व डायमेंशन की लम्बाई चौड़ाई और ऊंचाई चेक की तो वहीं स्पीड गवर्नर, पैनिक बटन, आन्तरिक बनावट जिसमें मुख्य रूप से सीटों के बीच जगह पर्याप्त जैसे मानकों की अनदेखी की गई है लेकिन लखनऊ सम्भाग आरटीओ प्रशासन संजय तिवारी के आदेश जिसमें कहा गया है कि मानक विपरीत पाये जाने पर अधिकारियों पर भी कार्यवाही होगी और बस का पंजीकरण भी निरस्त कर दिया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट का ओपनिंग मैच रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने जीतकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट का ओपनिंग मैच रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने जीतकर सेमीफाइनल में किया प्रवेशतेजस टूडे ब्यूरो दीपक कुमार मुगलसराय, चन्दौली। पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली...

अबरार आलम के आवास पर असपा का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

अबरार आलम के आवास पर असपा का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलनतेजस टूडे ब्यूरो गुलजार अहमद नजीबाबाद, बिजनौर। मंडावली में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक की आवाज...

जनसम्पर्क कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जनसम्पर्क कार्यक्रम का हुआ आयोजन पूर्व क्षेत्र मंत्री/पूर्व चेयरमैन ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का किया भ्रमणतेजस टूडे ब्यूरो गुलजार अहमद नजीबाबाद, बिजनौर। विधानसभा क्षेत्र के...

नगर कांग्रेस कमेटी ने की शोकसभा

नगर कांग्रेस कमेटी ने की शोकसभातेजस टूडे ब्यूरो गुलजार अहमद नजीबाबाद, बिजनौर। नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले शोकसभा हुई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश शर्मा की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular