रात में सो रहे परिजनों पर भरभरा कर गिरा छप्पर

पीलीभीत। रात में सो रहे परिजनों पर छप्पर पोश घर भरभरा कर गिर गया। इसमें दबकर दंपति और उनके दो बच्चे घायल हो गए। इसको लेकर खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने सभी को सकुशल बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने गांजे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लगातार बारिश से छप्पर पोश और खपरैल गिरना जारी है। कलीनगर के बार्ड नम्बर 8 निवासी राकेश राजपूत परिवार के साथ खाना खाकर छप्परपोश घर में सो रहे थे। अचानक आधी रात बरसात के बीच छप्पर भरभरा कर परिजनों पर गिर गया। इसमें उनकी पत्नी किरन, पुत्री खुशबू 7 वर्ष और पुत्र शिवम 6 वर्ष छप्पर के नीचे दब गए। इसको लेकर चीख-पुकार मचने पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने सभी को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सभी के स्वस्थ होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। एक दिन पहले भी कलीनगर तहसील के रुद्रपुर गौटिया में भी खपरैल गिरने से परिवार के तीन लोग घायल हो गए थे। इसमें दो का इलाज चल रहा है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

 

 

 

Previous articleपुलिस ने गांजे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next articleसीबीएसई ने 12वीं का परिणाम फाइनल करने की तारीख बढ़ाई