भागूवाला मण्डल के सभी बूथों पर सुनी गयी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
तेजस टूडे ब्यूरो
गुलजार अहमद
नजीबाबाद, बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के भागूवाला मंडल में आज सभी शक्ति केंद्रों के सभी बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया जिसमें मुख्य रूप से भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह ने शेखपुरा आलम शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 114 लाहक़ कला पर करण सिंह के आवास पर बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठकर आयोजित हुये 134वां एपिसोड सुना। इस मौके पर नरदेव सिंह, जितेंद्र शर्मा, विकास चौहान, रिंकू कुमार, राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे। बूथ संख्या 115 लाहक खुर्द पर शक्ति केंद्र संयोजक सहदेव प्रजापति ने राहुल चौहान के आवास पर कार्यक्रम को सुना। पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति ने बूथ संख्या 134 साहनपुर, 113 शेखपुरा आलम, 117 शाहपुरा उमराव सिंह पर अनुज काकरान, 102 जटपुरा पर संजीव भुईयार, 162 रानीपुर पर डा नरेन्द्र सिंह, 16 रामदास वाली पर सुदेश गुप्ता, 164 वीरुवाला पर तरुण चौहान, 167 बढ़िया पर मनजीत सिंह, 144 साहनपुर पर अजीम अहमद, 8 भागूवाला प्रथम पर दीपक सैनी, 21 काशीराम पुर पर सुदेश गुप्ता, 111 मुस्सेपुर पर सुमित गुर्जर, मंडावली में अनुज चौधरी, मोहनपुर में मुकेश गुप्ता, महामंत्री सचिन देशवाल, कपिल राजपूत, कमल सैनी, गदायिका में नौबाहर सिंह, साहनपुर में अजीम अहमद, राहतपुर में केशव पाल, नरपाल सिंह,सहित सभी दायित्व वान कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। चौधरी ईशम सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से इसी प्रकार मन की बात कार्यक्रम को सुनकर उसे अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि यह चुनावी वर्ष है, इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों का अनु पालन करते हुए पार्टी की रीति नीति जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करना है, ताकि हम पुनः उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर फिर से प्रदेश की बागडोर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को सौंप कर अपने दायित्व का निर्वहन करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

