प्रधानमंत्री ने 19वें रोजगार मेले का किया शुभारम्भ

  • प्रधानमंत्री ने 19वें रोजगार मेले का किया शुभारम्भ

तेजस टूडे ब्यूरो
परबत सोलंकी
हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के 47 स्थानों पर आयोजित 19वें रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों में चयनित 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। दक्षिण मध्य रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत सिकंदराबाद, गुंतकल और गुंटूर में भी रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सिकंदराबाद के रेल कलारंग, भोईगुड़ा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 218 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
इस मौके पर दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजय श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी सिद्धार्थ काति, मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आर. गोपालकृष्णन सहित रेलवे सहित अन्य केंद्रीय मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि रोजगार मेला देश के युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नवनियुक्त युवाओं से ईमानदारी और समर्पण के साथ देश सेवा करने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में युवाओं की भूमिका देश के विकास में अहम होगी। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोजगार मेला युवाओं के लिए नए अवसरों का माध्यम बन रहा है और यह विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। पवहीं महाप्रबंधक संजय श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की सभी को शुभकामनाएं दीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA