Monday, June 8, 2026
HomeTrendingप्रधानमंत्री ने 51 हजार से अधिक नवनियुक्त युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री ने 51 हजार से अधिक नवनियुक्त युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र

-

  • प्रधानमंत्री ने 51 हजार से अधिक नवनियुक्त युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र

  • युवाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण पहल रोजगार मेला

तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इसी क्रम में लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कुल 312 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जिनमें से 198 उम्मीदवार भारतीय रेलवे का हिस्सा बने।
इस मौके पर श्री वर्मा ने कहा कि रोजगार मेले युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बन रहे हैं। रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है। सरकारी नौकरी आम जनता की सेवा करने का एक माध्यम है। देश के युवा प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेते हुए बिना रुके देश की उन्नति के लिए प्रयास करते रहे। रोजगार मेला आरंभ किए जाने के बाद से देशभर में आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। 19वां रोजगार मेला देश भर के 47 स्थानों पर आयोजित किया गया। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से चयनित नवनियुक्त उम्मीदवार रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग आदि सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में अपनी सेवाएं देंगे।
इस अवसर पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारी सुनील वर्मा, मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान, अपर मंडल रेल प्रबंधक अरिमा भटनागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular