पुलिस टीम ने गुम हुये बच्चे को सकुशल बरामद करके परिजनों को सौंपा
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम द्वारा गुम हुए ढाई वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। गौरतलब हो कि आज को जनपद चित्रकूट के रहने वाले रोहित पुत्र शिव अवतार अपने पुत्र का इलाज कराने मेडिकल कालेज बांदा आये थे। इसी दौरान फोन पर बातचीत करते हुए व्यस्त हो गये। इसी दौरान बच्चा कहीं गुम हो गया। उनके द्वारा तत्काल मेडिकल कॉलेज चौकी पर सूचना दी गई जिसके पश्चात चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी तत्काल टीम गठित करते हुए मेडिकल कालेज के अन्दर व बाहर आस-पास के लोगों से पूछताछ कर बच्चे को सकुशल कालेज परिसर से ही बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा बच्चे को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया। पिता द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

