पुलिस आयुक्त ने वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का किया निरीक्षण
अवैध स्टैण्ड एवं अव्यवस्थित यातायात के विरुद्ध हो सख्त कार्यवाही: मोहित अग्रवाल
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/कन्हैया लाल
वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल ने लहरतारा चौराहा से लेकर मिर्जामुराद एवं कछवा रोड तक स्थलीय भ्रमण कर यातायात व्यवस्था सड़क सुरक्षा एवं जन सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंडरपास के नीचे संचालित अवैध स्टैंड एवं दुकानों को तत्काल हटवाने तथा प्रमुख चौराहों एवं तिराहो को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त रखते हुए सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। बौलिया तिराहे पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर खड़ी बसों, अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के कारण बाधित यातायात व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिये|
पुलिस आयुक्त ने मोहन सराय मातलदेई कट एवं सर्विस लेन पर विपरीत दिशा से संचालित वाहनों अवैध अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित यातायात पर प्रभावी नियंत्रण हेतु नियमित ड्यूटी लगाकर सघन चेकिंग कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। पुलिस आयुक्त ने कछवां रोड स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में लग रहे जाम एवं दुर्घटनाओं पर गंभीरता व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी मिर्जामुराद एवं चौकी प्रभारी कछवां रोड को अतिक्रमणकारियों एवं अव्यवस्थित वाहनों पर सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। साथ ही हाईवे किनारे खड़े वाहनों एवं विपरीत दिशा में चल रहे वाहनों के कारण बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर कड़ी चेतावनी देते हुए पुलिस आयुक्त द्वारा प्रभावी कार्रवाई एवं नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।
इस दौरान ऑपरेशन चक्रव्यूह अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 27 वाहनों को सीज, 681 वाहनों का चालान तथा 13 लाख 35 हजार रुपये शमन शुल्क अधिरोपित करते हुए पाँच अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई| निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त अजय श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







