पालिका कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 55वें दिन भी रहा जारी
पालिका कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 55वें दिन भी रहा जारी
अंकित श्रोत्रिया
टूण्डला, फिरोजाबाद। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका टूंडला के कर्मचारियों की 16 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन 55वें दिन जारी रहा। मंगलवार को स्वायत्त शासन कर्मचारी महांसघ के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर पालिका परिसर में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है लेकिन जिले स्तर से लेकर अभी तक किसी भी अधिकारी ने कोई कार्यवाही नही की है। जिससे नगर पालिका के बाबुओ के हौसले बुंलद है। पालिका कर्मचारी का परिवार भूखमरी के कगार पर आ गया है। धरना प्रदर्शन में पप्पू, शशांक पचैरी, अनुराग मेवाती, संजय सिंह, फूलवती देवी, वमल, दिवारी लाल बाल्मीकि, ईदर खां, राजेन्द्र, रमेश चंद्र कपूर, रोनक मेवाती, निहाल सिंह, अब्दुल अजीज, महेन्द्र सिंह, भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।