भाजपा सरकार के कार्यों से आक्रोशित है प्रदेश की जनताः लौटन निषाद | #TEJASTODAY

जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

भाजपा सरकार के कार्यों से आक्रोशित है प्रदेश की जनताः लौटन निषाद | #TEJASTODAY

जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल भाजपा सरकार के कार्यों से आक्रोशित है प्रदेश की जनताः लौटन निषाद | #TEJASTODAY जौनपुर। उत्तर प्रदेश की जनता वर्तमान भाजपा सरकार से पूर्ण तरीके से आक्रोशित है। प्रदेश की जनता को अब तक के इतिहास में इतनी भ्रष्ट और जनता विरोधी सरकार से पाला नहीं पड़ा था। उक्त बातें समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटन राम निषाद ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जनता इस बार उपचुनाव में मल्हनी, देवरिया सहित जहां भी उपचुनाव हो रहा है, उन सभी सीटों पर सपा को भारी मतों से जिता करके वर्तमान की भाजपा सरकार से मुक्ति पाना चाह रही है। इसी क्रम में पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व जिलाध्यक्ष चन्दौली सत्य नरायन राजभर ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की सभी गरीब जातियों को छला है। उनके आरक्षण व अच्छे दिन की बात कहकर उनका वोट लिया और पूंजिपतियों के पक्ष में काम किया। 2022 में चुनाव को ध्यान में रखकर जनता अपने भविष्य का चुनाव इस उपचुनाव में दिखायेगी। योगी सरकार की वर्तमान नीतियों का विरोध करके उनकी ताबूत में कील ठोंकेगी। 2017 में आरक्षण नीति पर भाजपा सरकार को आईना दिखा देगी। इस उपचुनाव में सपा भारी मतों से जीत रही है। साथ ही प्रदेश सचिव अयूब खान ने कहा कि जिन क्षेत्रों में हम लोगों ने भ्रमण किया है और जनता से रूबरू भी हुए, वहां का माहौल सपामय है। इस उपचुनाव में सपा का परचम अवश्य लहरायेगा। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
जौनपुर। उत्तर प्रदेश की जनता वर्तमान भाजपा सरकार से पूर्ण तरीके से आक्रोशित है। प्रदेश की जनता को अब तक के इतिहास में इतनी भ्रष्ट और जनता विरोधी सरकार से पाला नहीं पड़ा था। उक्त बातें समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटन राम निषाद ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जनता इस बार उपचुनाव में मल्हनी, देवरिया सहित जहां भी उपचुनाव हो रहा है, उन सभी सीटों पर सपा को भारी मतों से जिता करके वर्तमान की भाजपा सरकार से मुक्ति पाना चाह रही है। इसी क्रम में पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व जिलाध्यक्ष चन्दौली सत्य नरायन राजभर ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की सभी गरीब जातियों को छला है।

उनके आरक्षण व अच्छे दिन की बात कहकर उनका वोट लिया और पूंजिपतियों के पक्ष में काम किया। 2022 में चुनाव को ध्यान में रखकर जनता अपने भविष्य का चुनाव इस उपचुनाव में दिखायेगी। योगी सरकार की वर्तमान नीतियों का विरोध करके उनकी ताबूत में कील ठोंकेगी। 2017 में आरक्षण नीति पर भाजपा सरकार को आईना दिखा देगी। इस उपचुनाव में सपा भारी मतों से जीत रही है। साथ ही प्रदेश सचिव अयूब खान ने कहा कि जिन क्षेत्रों में हम लोगों ने भ्रमण किया है और जनता से रूबरू भी हुए, वहां का माहौल सपामय है। इस उपचुनाव में सपा का परचम अवश्य लहरायेगा। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news

ब्रेकिंग बरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर​ क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

Tejas

Warm greetings and wishes of Sharadiya Navratri from Mangalam Jewelers to all of you: Near Collective Tiraha, Kachhari Road (Opposite Modern Sweets), Jaunpur | Contact: 9984909002 | #TEJASTODAY

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

https://www.facebook.com/tejastodaynews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent