सिटी बसों के परिचालकों ने नयी भर्ती पर जताया गुस्सा
सोनू सिंह
आगरा। फाउंड्री नगर डिपो पर आगरा महानगर सिटी बसों के परिचालक इकट्ठे हुए और पत्रकारों को बताया कि बसों का समय पूरा हो गया है। फाउंड्री नगर डिपो महानगर बस परिचालको ने कहा की नई गाड़ियां मुहैया कराई जाएंगी है।10 से12 साल से वह सभी बसों पर अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी कर रहे हैं। लेकिन ड्यूटी भी पूरी नहीं मिल रही है उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में 10,000 सिक्योरिटी जमा कर परिचालकों को ड्यूटी मिली थी। बिना किसी जानकारी के एआरएम द्वारा प्राइवेट कंपनियों को ठेका उठा दिया है। और नई भर्ती शुरू कर दी हैं।
बसों की संख्या 30 से 35 रह गई है। सभी गाड़ियां आप्शन में खड़ी कर दी गई है। अब सवाल यह उठता है क्या महानगर सिटी बस परिचालकों को सरकारी तौर पर ही रखा जाएगा। औरों की तरह प्राइवेट ड्यूटी मिलेगी। आखिर क्या होगा महानगर बस परिचालकों का जो 10 से 12 साल तक बसों पर सेवा दी है। अब देखना होगा क्या एआरएम व उच्च अधिकारी परिचालको की ड्यूटी को लेकर गंभीर होंगे या फिर इन्हें प्राइवेट किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।