अपराधियों पर कसा गया शिकंजा
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में खीरी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान तेज कर दिया है। पिछले 3 महीनों में 129 अभियुक्तों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। गैंगस्टर एक्ट में 13 मुकदमे दर्ज कर एक गैंग का पंजीकरण किया गया।गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत करीब 40.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।7 अपराधियों को जिला बदर किया गया जबकि आदेश उल्लंघन करने पर 1 अभियुक्त गिरफ्तार हुआ। धारा 110जी के तहत 528 व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। खीरी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अपराधियों पर शिकंजा कसता जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

