नोडल अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के एआई लैब का किया निरीक्षण
छात्राओं से संवाद स्थापित करके उनकी शैक्षिक गतिविधियों एवं तकनीकी ज्ञान की ली जानकारी
तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। जनपद की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने जनपद भ्रमण के दौरान विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद आगमन पर सर्किट हाउस गोण्डा में अधिकारियों द्वारा बुके भेंट कर उनका स्वागत किया गया। भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत नोडल अधिकारी ने सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दर्जीकुंआ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित एआई लैब का अवलोकन किया तथा छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी शैक्षिक गतिविधियों एवं तकनीकी ज्ञान के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने छात्राओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इसके उपरांत नोडल अधिकारी ने विरवाबभनी स्थित गौशाला का निरीक्षण कर वहां संरक्षित गोवंशों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोवंशों के लिए चारा, पानी, स्वच्छता एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद पंचायत भवन विरवाबभनी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान करते हुये पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया।
भ्रमण के दौरान नोडल अधिकारी ने सिविल लाइन गोण्डा स्थित फायर ब्रिगेड परिसर में निर्माणाधीन कर्मचारी आवास का भी निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारी द्वारा समस्त विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की विभागवार गहन समीक्षा की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता तथा जनसामान्य को मिल रहे लाभ के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

