महिलाओं से 3 परिवारों का नाम रोशन होता है, इसीलिए लक्ष्मी कहा जाता हैः कठेरिया

महिलाओं से 3 परिवारों का नाम रोशन होता है, इसीलिए लक्ष्मी कहा जाता हैः कठेरिया

19 महिलाओं की आर्थिक आजादी के लिये निरन्तर प्रयास जारी

आरके धनगर
मथुरा। राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रामसखी कठेरिया ने पशु चिकित्सालय दुवायु में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर वह स्वयं को शक्तिशाली बनायें। उन्होंने कहा कि महिलायें अपने परिवार, ननिहाल एवं सुखाल तीन परिवारों का नाम उज्जवल करती है, इसीलिए महिला को लक्ष्मी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि महिला पर लिख कर स्वयं को सशक्त बनाने के साथ अनपढ़, गरीब, कमजोर महिला को के उत्थान में भी अपना सहयोग प्रदान करें।

कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनिया वर्मा ने बताया तीन लाख रूपये से कम वार्षिक आय वाले व्यक्तियों कि निशुल्क विधिक सहायता एवं अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने लोक अदालत के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी। किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मफिरमेट दीक्षाश्री ने किसमें किये जाने वाले अपराध और उनके सुधार के विषय में जानकारी दी। गाष्ठी में ब्रज हर्षिता सिंह, अम्बर राना, आशीष ने घरेलू हिंसा, महिलाओं के विरूद्ध किये गये अपराधों पर विस्तृत जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़ ने कहा कि आजादी हमें 1947 को प्राप्त हुई किन्तु महिलाओं को आर्थिक आजादी देने लिए हम आज तक प्रयास रत है।

उन्होंने कहा महिलाएं कौशल विकास योजना एवं अन्य महिलाओं के सहयोग से अपना स्किल डवलप कर अपनी आर्थिक स्थित में सुधार लायें। उन्होंने कहा कि वन डिस्टिक के प्रोजेक्ट का फायदा उठाते हुए अपने जनपद के उत्पाद बढ़ाने में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर जिला जज विवेक संगल, मुख्य जूडिशियल मजिस्ट्रेट राकेश अपर जिलाधिकारी विजय शंकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रचना गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent