Wednesday, May 13, 2026
HomeTrendingपालिकाध्यक्ष ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

पालिकाध्यक्ष ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

-

  • पालिकाध्यक्ष ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
अतर्रा, बांदा। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर पालिका अध्यक्ष संगीता निराला के नेतृत्व में जहां मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की, वहीं डीजे व ढोल नगाड़े की धुन पर थिरकते हुए भाजपाइयों ने खुशी जाहिर की। 5 राज्यों में हुए विधानसभा के चुनाव में पश्चिम बंगाल में भगवा लहराने से भाजपाइयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा पालिका कार्यालय में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जमा हो गए पालिका चेयरमैन संगीता निराला मैं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। वहीं उनके नेतृत्व में नगर के प्रमुख चैराहे से भारी संख्या में ढोल नगाड़े व डीजे के धुन पर कार्यकर्ता हुआ नेता थिरकते हुए खुशी जाहिर किया।
पालिका अध्यक्ष श्रीमती निराला ने कांग्रेस व सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि नारी शक्ति बंदन विधायक के माध्यम से महिलाओं को राजनीति में भागीदारी दिए जाने का विपक्ष द्वारा विरोध किए जाने का यह खामियाजा है। यह महिलाओं के सम्मान और गौरव की जीत है। आने वाले 2027 के उत्तर प्रदेश के चुनाव में जनता प्रचंड बहुमत भाजपा को देने जा रही। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रकाश गुप्ता, भाजपा नेता वेद निराला, मंजू चैरिहा मंडल मंत्री मोर्चा महिला मोर्चा, अध्यक्ष सरिता गुप्ता, रमा सैनी, पुष्पा कुरील सभासद, सुनीता गुप्ता, राजकिशोर बाजपेई, कल्लू यादव, राकेश मेजर, हरिओम त्रिपाठी, विष्णु त्रिपाठी, आत्माराम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष उदित नारायण द्विवेदी के नेतृत्व में खुशी जाहिर करते हुये दीनदयाल द्विवेदी ने मिठाई बांटी। वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह के कार्यालय पर भाजपा नेता अमर सिंह राठौड़, भारत लाल कोटार्य, डॉ अनूप सिंह, शिव गोपाल गुप्ता, राजाराम तिवारी, राजू त्रिवेदी, द्वारिका लखेरा, विधायक किशोर बाजपेई, शिवमोहन गुप्ता, अजयपाल सिंह आदि ने खुशी जाहिर किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक से मारपीट

ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक से मारपीट  तेजस टूडे सं. राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक के पास मंगलवार शाम...

Jaunpur News: नर्स दिवस पर समर्पित सेवा भावना को नमन, डा. आरके वर्मा ने दी बधाई

नर्स दिवस पर समर्पित सेवा भावना को नमन, डा. आरके वर्मा ने दी बधाईतेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर क्षेत्र के...

Jaunpur News: अजोशी धाम में हनुमान भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

अजोशी धाम में हनुमान भक्तों की उमड़ी भारी भीड़तेजस टूडे सं. सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को पावन धाम में उमड़ा भक्तों...

Jaunpur News: सोने की खरीद पर इब्जा ने की ज्वेलर्स एवं ग्राहक से संयम बरतने की अपील

सोने की खरीद पर इब्जा ने की ज्वेलर्स एवं ग्राहक से संयम बरतने की अपील प्रधानमंत्री ने यह नहीं कहा है कि दुकान बन्द...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular