ताबड़तोड़ गोलियों के साथ बदमाशों ने नये एसपी का किया स्वागत | #TEJASTODAY
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र से महज सौ मीटर की दूरी पर खरका कालोनी तिराहे पर रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने हो गये। ताबड़तोड़ चली गोली में एक छात्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में भी रोना-पीटना शुरू हो गया।
बताते हैं कि छात्र संघ के मामले में कुछ माह पूर्व मियांपुर कालोनी में दो पक्षों में विवाद हुआ था और गोली चली थी। इसी रंजिश में बुधवार की शाम को भी लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खरका कालोनी तिराहे के पास एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये। कहासुनी के बाद चली ताबड़तोड़ गोली में छात्र कृपा यादव घायल हो गये।
जिला अस्पताल में भर्ती छात्र कृपा ने बताया कि वह अपने मित्र के साथ हाईडिल अपने घर को जा रहा था तभी विशाल सिंह, आकाश सिंह हनी, उदय यादव व उनके मित्र ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें उसके पैर में गोली लग गयी। घटना के बाद लोग फरार हो गये। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
लाइक करके जुड़ जाइए इस पेज से और पढ़िए ब्रेकिग खबरें….
धन्यवाद
Gepostet von Tejastoday.com am Samstag, 29. August 2020