मंत्री ने स्वयं की गणना करके जनभागीदारी का दिया संदेश
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने “स्व गणना अभियान” के अंतर्गत स्वयं अपनी गणना कर जनभागीदारी का संदेश दिया। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास की मजबूत आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक को स्वयं आगे बढ़कर अपनी सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करानी चाहिए, जिससे शासन की योजनाएं वास्तविक जरूरतमंदों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकें। मंत्री जी ने कहा कि “स्व गणना” अभियान का उद्देश्य नागरिकों को जागरूक बनाना तथा उन्हें डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि सही जनगणना से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, आवास एवं सामाजिक कल्याण जैसी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य की सही जानकारी समय से दर्ज करें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही कहा कि जनभागीदारी से ही यह अभियान सफल होगा और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







