महापौर ने घर-घर जाकर स्वच्छता के लिये मांगा साथ
31 मई को घरों के आस—पास व सार्वजनिक स्थलों पर सफाई का आह्वान
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने रायबरेली रोड स्थित गुरुनानक एकेडमी से नाका हनुमानगढ़ी होते हुए रामनगर तक नगर के संभ्रांतजन के साथ पदयात्रा की और आमजन को आगामी 31 मई को सुबह 7 बजे नगर निगम क्षेत्र में चलाए जाने वाले स्वच्छता के महाअभियान ‘एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर वार’ में सहभागिता का संदेश दिया। इस दौरान सैकड़ों घरों के सामने स्टीकर चिपकाए गए और पंपलेट का वितरण किया गया। इस दौरान महापौर ने लोगों के घरों पर जाकर स्वच्छता में सहयोग करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि सफाई के मामले में नगर को देश के टॉप टेन महानगरों में लाने के लिए जन-जन की भागीदारी आवश्यक है।
पदयात्रा में शामिल नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि 31 मई को अपने घरों के आसपास महज आधा घंटा सफाई करने से नगर साफ-सुथरा तो होगा। साथ ही इससे लगातार सफाई की प्रेरणा भी मिलेगी। इस दौरान रास्ते में मिले सैकड़ों लोगों ने महापौर का न केवल स्वागत किया, बल्कि उन्हें 31 मई के अभियान में भागीदारी करने का भरोसा दिया। पार्षद अभिनव पांडेय एवं सूर्यकुमार तिवारी सूर्या ने महापौर को उनका रेखाचित्र भेंट कर सम्मानित किया। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि एक घंटे चली पदयात्रा में ध्वनि विस्तारक वाहनों से सूचना भी प्रसारित की गई। घर-घर स्टिकर लगाए गए और अभियान में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की भी जानकारी दी गई।
यात्रा में अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव के अलावा पार्षद मनीषा यादव के प्रतिनिधि निखिल श्रीवास्तव, राकेश कुमार, मो. राशिद सलीम, विकास कुमार, रमाशंकर निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, विपनेश पांडेय, रोहतास चंद्र राजू, मुरारी यादव, मनोज श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, चेतन गुप्त, उमाशंकर सिंह, विनय शुक्ल, आकाश गुप्त, रूपेश सिंह, विष्णु मिश्र, गुंजन श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







