सुशील, केसरवानी समेत 10 नामित पार्षदों को महापौर ने दिलायी शपथ
शपथ के दौरान भावुक हुईं रंजना सागर, महापौर ने पूरा कराया शपथ
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। नगर निगम के नामित दस पार्षदों को सर्किट हाउस में समारोहपूर्वक शपथ दिलाई गई। इसी के साथ पार्षदों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। सोमवार को आयोजित समारोह में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं शहर के संभ्रांतजन एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ ही उम्मीद जताई कि नगर निगम को बेहतर ढंग से संचालन में नामित पार्षद अब निर्वाचित पार्षदों के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाएंगे। विकास की डगर पर अयोध्या को और तेजी से आगे ले जाने में योगदान देंगे। नामित पार्षदों में सुशील मिश्र बबलू, संजय निषाद, लक्ष्मण वर्मा, संजय कोरी, सुशील सिंह, रंजना सागर, आशुतोष पांडेय, ज्ञान केसरवानी, सुनीता गुप्ता एवं अर्चना द्विवेदी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, बीजेपी महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, नगर निगम के उपसभापति संतोष सिंह, निवर्तमान उपसभापति राजेश गौड़, प्रकाश गुप्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय, मनोज जायसवाल, रंजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



