महाराजा सुहेलदेव विजयोत्सव कार्यक्रम का हुआ रंगारंग शुभारम्भ
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव जी के विजय उत्सव पर चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेलदेव जी के स्मारक स्थल पर ज्येष्ठ माह के दौरान आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का प्रदेश के मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री बहराइच सूर्य प्रताप शाही ने एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व पदमसेन चौधरी, गोसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी के सुरेश्वर सिंह, बलहा की सरोज सोनकर व नानपारा के राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राज किशोर, यशुवेन्द्र विक्रम सिंह, महाराज विष्णु देवाचार्य, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत, मुख्य विकास अधिकारी सुनील धनवंता सहित अन्य अतिथियों के साथ फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विजय उत्सव के शुभारम्भ के पश्चात प्रभारी मंत्री ने अन्य अतिथियों व अधिकारियों के साथ स्मारक परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, कृषि विभाग, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, रेशम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बैंकर्स, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, मत्स्य, हथकरघा एवं काष्ठ शिल्प, महिला एवं बाल विकास, सूचना एवं जनसम्पर्क तथा संस्कृति विभाग द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी/स्टालों तथा फूड कोर्ट का अवलोकन करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। इसके उपरान्त प्रभारी मंत्री ने अन्य अतिथियों व अधिकारियों के साथ आडिटोरियम में महाराजा सुहेल देव जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया।
वहीं समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि अपने शौर्य और वीरता से विदेशी आक्रांताओं के दॉत खट्टे करने वाले शूरवीर महाराजा सुहेलदेव जी को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह नहीं मिल सका था परन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से डबल इंजन की सरकार ने विरासत और विकास की नीति को आगे बढ़ाते हुए जनपद में महाराजा सुहेलदेव जी के नाम पर भव्य स्मारक का निर्माण किया तथा जनपद के मेडिकल कॉलेज का नाम भी महाराजा सुहेलदेव जी के नाम पर रखा गया है।
समारोह को एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी व पदमसेन चौधरी, विधायक सुभाष त्रिपाठी, राम निवास वर्मा, सरोज सोनकर, उ.प्र. गोसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राज किशोर, महाराज विष्णु देवाचार्य, अर्जुन कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव जी के युद्ध कौशल का ज़िक्र करते हुए कहा कि विदेशी आक्रांता को रोकने की युक्ति ऐसी थी कि मथुरा से लेकर बहराइच तक इतनी बाधाएं खड़ी कीं कि यहां पहुंचते-पहुंचते उसकी आधी सेना समाप्त हो चुकी थी और जब वह महाराजा सुहेलदेव के सामने पड़ा तो महाराजा सुहेलदेव ने कुल 20 से 25 हजार सैनिकों के साथ उन विदेशी आक्रांताओं को परास्त कर दिया। इसके पहले जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने प्रभारी मंत्री सहित मंचासीन सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व पौध भेंट करके स्वागत किया। समारोह के दौरान जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्राओं, स्थानीय कलाकारों तथा संस्कृति विभाग की ओर से आये कल्चरल ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। अन्त में जिलाधिकारी ने सभी आगन्तुकों का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य, संभ्रान्तजन, अधिकारी, कर्मचारी, परिजन, आमजन, छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







