लाल टोपी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी से मुख्यमंत्री पद, सदन एवं प्रदेश की गरिमा को आघात पहुंचा है: आरिफ़ हबीब
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा लाल रंग लाल टोपी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी इस बात का प्रमाण देती है कि मुख्यमंत्री जी अल्प ज्ञानी होने का परिचय दे रहे हैं।
लाल रंग क्रांति का प्रतीक है वही क्रांति जिसने हमें 1947 को आजादी दिलाई थी, वही क्रांति जिससे हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, योगी जी द्वारा यह नई बात नहीं है कभी उन्होंने मुर्दा महिला के विषय में भी अशोभनीय टिप्पणी की थी इसलिए हम समाजवादी उनकी इस टिप्पणी की निंदा करते हैं और उनसे आग्रह करते हैं कि मुख्यमंत्री जैसे मर्यादित पद पर बैठ करके इस तरह की टिप्पणी करने से मुख्यमंत्री पद की गरिमा उत्तर प्रदेश की गरिमा और हमारी संस्कृति को ठेस पहुंची है वह सदन में सार्वजनिक रूप से इस अशोभनीय टिप्पणी के लिए माफी मांगे।
ट्रक की जोरदार टक्कर से दूल्हे की कार हुई क्षतिग्रस्त, फिर हुआ ऐसा