Saturday, May 9, 2026
HomeTrendingकथित कार्यवाही के बाद भी करहिया बाजार में फल-फूल रहा नकली मिठाई...

कथित कार्यवाही के बाद भी करहिया बाजार में फल-फूल रहा नकली मिठाई एवं पनीर का गोरखधन्धा

-

  • कथित कार्यवाही के बाद भी करहिया बाजार में फल-फूल रहा नकली मिठाई एवं पनीर का गोरखधन्धा

  • खाद्य सुरक्षा विभाग के संरक्षण से चल रहा मिठाई माफियाओं का खेल बना चर्चा का विषय

तेजस टूडे सं.
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। जिले के सलोन तहसील क्षेत्र स्थित करहिया बाजार जो मिठाई माफियाओं का गढ़ माना जाता है। नकली मिठाई व पनीर का गोरखधंधा काफी अर्से से फल-फूल रहा है। त्यौहारों पर तो नकली मिठाई ग्राहकों को परोस कर उनकी सेहत से खिलवाड़ तो किया ही जाता है किंतु अब मांगलिक कार्यक्रमों व रोजमर्रा के उपयोग में भी ग्रामीणों को मिठाई व पनीर के नाम पर जहर खिलाया जा रहा है।
विदित हो कि बीती 3 मई को सलोन तहसील प्रशासन की अगुवाई में करहिया बाजार में स्थित पंकज स्वीट्स व प्रमोद स्वीट्स में छापेमारी की गई थी जिसमें लगभग डेढ़ कुंटल पनीर व नकली मिठाई नष्ट करवाई गई किंतु हद की बात यह है कि कार्यवाही के तुरंत बाद से नकली पनीर व मिठाई बनाने का गोरखधंधा एक बार फिर से फल-फूल रहा है। नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तहसील कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी कंचन लता व जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के संरक्षण से नकली मिठाई व नकली पनीर का गोरखधंधा धड़ल्ले से चलता है। यदि कोई शिकायत भी करता है तो मिठाई माफियाओं का खाद्य सुरक्षा अधिकारी कंचनलता व जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी चेतराम प्रजापति द्वारा बचाव करके अभयदान दिया जाता है।
चर्चा तो यह भी भी है कि नष्ट कराने के लिए ले जाये गये नकली पनीर व नकली मिठाई को सांठ-गांठ होते ही आधा नष्ट करवाकर आधा दर्जनों कुंटल नकली मिठाई व नकली पनीर माफियों को वापस कर दिया गया। पंकज स्वीट्स व प्रमोद स्वीट्स में मौजूद गोदाम व फ्रीजर में दर्जनों कुंटल नकली पनीर व नकली मिठाई का जखीरा अक्सर रखा रहता है जिससे यह कहना मुश्किल नहीं है कि खाद्य सुरक्षा विभाग के ही बलबूते मिठाई माफियों का गोरखधंधा धड़ल्ले से फल-फूल रहा है जिस पर अंकुश लगाना प्रशासन के लिए भी किसी टेड़ी खीर से कम नहीं है। इस पूरे मामले पर सलोन की खाद्य सुरक्षा अधिकारी कंचन लता का गैर जिम्मेदाराना बयान सामने आया है।

खेत में नकली पनीर की अवैध फैक्ट्री भी चलाये जाने की चर्चा
सूत्रों की मानें तो करहिया कस्बा क्षेत्र में मिठाई माफियों ने नकली पनीर व नकली मिठाई को कुटीर उद्योग बना रखा है। खेत में नकली पनीर व नकली मिठाई बनाये जाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। नकली पनीर की फैक्ट्री करहिया कस्बा से पहले बीरभान पुर चौराहा से गढ़ी रोड़ पर नयापुरवा के निकट संचालित है जिसमें रात के अंधेरे में नकली पनीर बनाए जाने का जिक्र स्थानीय ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

हाईटेंशन पोल पर युवक ने लगायी फांसी

हाईटेंशन पोल पर युवक ने लगायी फांसीतेजस टूडे ब्यूरो अश्विनी सैनी उन्नाव। अजगैन क्षेत्र के धारा खेडा मजरा मकूर गांव स्थित खेत में शनिवार सुबह हाईटेंशन...

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश 65 हजार के 3 एंड्रॉयड बरामदतेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। रेलवे स्टेशन और...

जिलाधिकारी के निर्देश पर नवागत उपजिलाधिकारी सदर ने कई मामला निपटाया

जिलाधिकारी के निर्देश पर नवागत उपजिलाधिकारी सदर ने कई मामला निपटाया जनमानस की सेवा ही मेरा कर्तव्य: एसडीएमतेजस टूडे ब्यूरो सुल्तानपुर। लोक अदालत में लगे...

गांव सहित जनपद को हरा—भरा व सुन्दर बनाने के लिये सभी का सक्रिय योगदान होना चाहिये: समाजसेवी

गांव सहित जनपद को हरा—भरा व सुन्दर बनाने के लिये सभी का सक्रिय योगदान होना चाहिये: समाजसेवीतेजस टूडे ब्यूरो रूपा गोयल बांदा। स्वच्छता एक शब्द नहीं,...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular