HomeBiharकेन्द्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध महागठबंधन ने दिया धरना

केन्द्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध महागठबंधन ने दिया धरना

केन्द्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध महागठबंधन ने दिया धरना

रौशन कुमार सोनू
कौआकोल, नवादा (बिहार)। बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ गुरुवार को महागठबंधन के आहवान पर घटक दलों ने कौआकोल प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना दिया। धरना में मोदी सरकार के 9 साल में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, निजीकरण, जाति आधारित गणना पर रोक जैसे ज्वलंत मुद्दों पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अपने सम्बोधन में सरकार की बखिया उधेड़ दी। धरना प्रदर्शन कर रहे महागठबंधन के जदयू, राजद, कांग्रेस और वाम दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले चुनाव में अगर इस देश को बचाना है तो भाजपा को सबसे पहले केंद्र की सत्ता से हटाना होगा।

धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों ने पूरे देश में जाति आधारित जनगणना कराने, महंगाई एवं बेरोजगारी पर रोक लगाने, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध, किसानों की आय दोगुनी करने, उन्माद की राजनीति पर रोक लगाने, दलित गरीबों की आवास एवं खाद्यान्न योजना को बंद करने की साजिश को बेनकाब करने एवं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग को पूरा करने का अपील किया। धरना की अध्यक्षता जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष रामाश्रय सिंह जबकि संचालन राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव ने किया। इस मौके पर प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि सह जदयू के वरिष्ठ नेता संजय यादव, भाकपा के उत्तम कुमार, भाकपा माले के किशोरी प्रसाद, कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read