नशा मुक्ति केंद्र से भागी युवतियों ने लगाया संचालक पर दुष्कर्म का आरोप

नशा मुक्ति केंद्र से भागी युवतियों ने लगाया संचालक पर दुष्कर्म का आरोप

देहरादून, (पीएमए)। नशा मुक्ति केंद्र में एक युवती से संचालक ने कई बार दुष्कर्म किया। जबकि, बाकी तीनों से वह छेड़छाड़ करता था। यही नहीं डॉयरेक्टर से जब उन्होंने शिकायत की तो उसने उल्टा लड़कियों के साथ मारपीट की।
यही कारण था कि चारों आबरू बचाने को वहां से भाग निकलीं। बरामद होने के बाद युवतियों ने पुलिस को यही आपबीती बताई है। पुलिस ने संचालक व डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला (डायरेक्टर) को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दुष्कर्म का आरोपी संचालक फरार हो गया है।
गुरुवार शाम को क्लेमेंटटाउन के प्रकृति विहार स्थित वॉक एंड विन सोवर लिविंग होम नाम के नशा मुक्ति केंद्र से चार युवतियां भाग गई थीं। युवतियों ने केंद्र का मुख्य द्वार बाहर से बंद कर दिया था। दो घंटे बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को एक युवती को बंजारावाला क्षेत्र से पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने अन्य तीन लड़कियों को त्यागी रोड स्थित एक होटल से खोज निकाला।
इनमें से एक लड़की ने पुलिस को खुलकर आपबीती बताई। युवती से पता चला कि नशामुक्ति केंद्र में बहुत गलत काम होते थे। युवती ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक की आदी हो गई थी। इसलिए उसके माता-पिता ने गत 20 मई को इस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया था।
इससे पहले क्षेत्र के एक अन्य नशा मुक्ति केंद्र से आठ युवक फरार हो गए थे
शुरूआत में सब ठीक-ठाक रहा, लेकिन कुछ दिनों बाद उसके पास केंद्र का संचालक विद्यादत्त रतूड़ी आया और उसे स्मैक देने का लालच दिया। उसने स्मैक के बदले शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी। इसके बाद जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसे स्मैक का नशा दे दिया।
आरोप है कि इसके बाद कई बार इसी तरह से उसने दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत जब उसने यहां की डायरेक्टर विभा सिंह से की तो उसने डंडों से उसे पीटा। अन्य युवतियों ने भी पुलिस को बताया कि संचालक उनके साथ भी बहुत भद्दी तरह से छेड़छाड़ करता था। शिकायत करने पर विभा सिंह बुरी तरह मारती थी।
सीओ सदर अनुज कुमार सिंह ने बताया कि युवतियों की शिकायत पर विद्यादत्त रतूड़ी व विभा सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, गाली गलौच और आपराधिक षड़यंत्र का मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से विभा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। विद्यादत्त रतूड़ी की तलाश की जा रही है।

गर्भवती होने का अंदेशा, रविवार को भी होगा मेडिकल
पुलिस ने सभी पीड़िताओं का कोरोनेशन अस्पताल में मेडिकल कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे दो माह से माहवारी नहीं हुई है। ऐसे में उसके गर्भवती होने का भी अंदेशा है। शनिवार को मेडिकल पूरा नहीं हो पाया है। लिहाजा, रविवार को भी मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि पीड़िता गर्भवती है या नहीं। पुलिस ने शनिवार को युवतियों के मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज करा दिए हैं।

आरोपी की तलाश में घर पर दबिश
आरोपी मूल रूप से छिद्दरवाला का रहने वाला है। एसओ क्लेमेंटटाउन धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि उसके घर पर भी दबिश दी गई है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के भी फुटेज कब्जे में लिए जा रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले क्षेत्र के एक अन्य नशा मुक्ति केंद्र से आठ युवक फरार हो गए थे। इनमें से सात अगले दिन अपने घर पहुंच गए थे, जबकि एक तीन दिन बाद अपने घर पहुंचा था।

एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि चार लड़कियों में से एक ने संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जबकि, तीन ने छेड़छाड़ की बात कही है। डायरेक्टर पर मारपीट व गाली गलौच का आरोप है। डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िताओं का मेडिकल अभी पूरा नहीं हुआ है। रविवार को भी मेडिकल की प्रक्रिया की जाएगी।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent