तीव्र मोड़ होने से फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी
माधोगंज, हरदोई। तेज रफ्तार में आ रही फॉर्च्यूनर कार तीव्र मोड़ होने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। बताया गया कि संहिजना मोड़ के पास नया गांव की तरफ से फॉर्च्यूनर कार में सवार टोटल 6 लोग सवार थे जिसमें एक महिला एक बच्चा भी शामिल था। गाड़ी बिलग्राम कोतवाली के अंतर्गत रोशनपुर की बताई जा रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले माधौगंज के चेयरमैन का ठीक उसी जगह हादसा हुआ था। हादसे की जानकारी होने पर जुटे लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












