जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं आवास गणना’ का हुआ शुभारम्भ

  • जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं आवास गणना’ का हुआ शुभारम्भ

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। भारत सरकार गृह मंत्रालय के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त के निर्देशों के क्रम में जनगणना-2027 का प्रथम चरण ’मकान सूचीकरण एवं आवास गणना (House Listing & Housing Census)’ जनपद श्रावस्ती में 22 मई से प्रारम्भ किया गया है जो 20 जून तक संचालित किया जाएगा। जनगणना कर्मियों ने जिलाधिकारी आवास पहुंचकर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग से आवास संख्या आदि की जानकारी लेते हुये आवास गणना प्रक्रिया पूर्ण की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 भारत की प्रथम व्यापक डिजिटल जनगणना होगी जिसमें टैब/मोबाइल आधारित डेटा संकलन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नागरिकों हेतु स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा 7 से 21 मई तक उपलब्ध कराई गई है। जनपद में नियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर परिवार, आवास, उपलब्ध सुविधाओं एवं सामाजिक-आर्थिक जानकारी का संकलन करेंगे। समस्त जनसामान्य से अपेक्षा की जाती है कि वे जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान करें। जनगणना कार्य पूर्णतः गोपनीय होगा तथा जनगणना अधिनियम 1948 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राप्त सूचनाओं का उपयोग केवल सांख्यिकीय प्रयोजनों हेतु किया जाएगा। जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों से अपील किया कि जनगणना कार्य को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण दायित्व मानते हुए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। इसी क्रम में जनपद में भी यह कार्ये प्रारम्भ हो चुका है जिसका जनगणनाकर्मी घर घर जाकर कार्य कर रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA