मां पाटेश्वरी देवीपाटन मन्दिर से हुई प्रथम गणना, जनपद में जनगणना के प्रथम चरण का हुआ शुभारम्भ
22 मई से 20 जून तक चलेगा घर-घर मकान सूचिकरण गणना अभियान
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण मकान सूचिकरण मकान गणना अभियान का जनपद में शुभारंभ आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर से प्रथम गणना के साथ की गई। इस मौके पर देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय, एसडीएम तुलसीपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जनगणना अभियान के तहत जनपद में 22 मई से 20 जून तक घर-घर जाकर मकानों का सूचिकरण/गणना कार्य किया जाएगा। इसके लिए जनपद में कुल 4033 प्रगणक एवं 660 सुपरवाइजर लगाए गए हैं जो निर्धारित प्रारूप के अनुसार प्रत्येक भवन एवं मकान से संबंधित आवश्यक जानकारियां एकत्र करेंगे। अभियान के शुभारंभ अवसर पर धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की भी गणना की गई। इसी क्रम में मां बिजलेश्वरी मंदिर, झारखंडी मंदिर, हनुमानगढ़ी एवं कलेक्ट्रेट परिसर की भी गणना संपन्न कराई गई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है जिसके आधार पर विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाती है। जनसामान्य से अपील की गई कि गणना कार्य में लगे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान करें जिससे जनगणना 2027 का कार्य सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जा सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







