गम्भीर बीमारी से पीड़ित मासूम के इलाज के लिए अधिशासी अधिकारी ने बढ़ाया हाथ
963137
गम्भीर बीमारी से पीड़ित मासूम के इलाज के लिए अधिशासी अधिकारी ने बढ़ाया हाथ
स्पाइनल मस्कुलर से पीड़ित मासूम के लिए सबके सहयोग से भेजी मदद अजय जायसवाल गोरखपुर। बूंद बूंद से सागर सागर भरता है यह कहावत पिछले दिनों नगर पंचायत सहजनवा के कार्यालय में देखने को मिली जब नगर पंचायत सहजनवा में तैनात अधिशासी अधिकारी ने दरिया दिली दिखाई और अनेक लोगों ने बढ़-चढ़कर एक पीड़ित की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। देखते ही देखते एक अच्छी खासी रकम पीड़ित की मदद के लिए इकठ्ठा कर ली गई।
नगर पंचायत सहजनवा की अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह परिहार को सोशल मीडिया के ज़रिए तन्मय नामक 8 माह के मासूम के स्पाइनल मस्कुलर नामक बीमारी से ग्रसित होने की जानकारी मिली। सोशल मीडिया पर वायरल उस पीड़ित मासूम के इलाज के लिए एक भारी भरकम धनराशि खर्च होने की संभावना जताई जा रही है। वीडियो के ज़रिए मदद की गुहार देखकर अधिशासी अधिकारी की ममता जागी और अगले ही पल एक मां ने दूसरी मां के दर्द को समझते हुए पीड़ित मासूम की मदद करने का फैसला कर लिया।
आपको बता दें कि नगर पंचायत सहजनवा में तैनात अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह परिहार एक डेढ़ साल की बच्ची की मां भी हैं उनकी बच्ची जन्म से ही कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त हैऔर लगातार दवा से लेकर दुआ तक हर मुमकिन कोशिश के बावजूद उनकी परेशानियां कम नहीं हो रही बावजूद इसके एक मां के साथ एक प्रशासनिक अधिकारी होने का दायित्व पूजा सिंह परिहार बखूबी निभा रही हैं। बहरहाल जब पूजा ने सोशल मीडिया पर एक 8 माह के मासूम को देखा तो बिना समय गवाए उसकी मदद का फैसला कर लिया।
पूजा ने इसके लिए नगर पंचायत कार्यालय में तैनात अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ बैठक कर नगर पंचायत से जुड़े अन्य लोगों से भी मदद की गुहार लगाई जिसके बाद लोगों ने बढ़ चढ़कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। यही नहीं अधिशासी अधिकारी ने समाज के कुछ संभ्रांत लोगों से भी संपर्क किया तो उनके नेक इरादों को जान कर लोगों ने कुछ न कुछ सहयोग किया और करीब घ्88 हज़ार की रकम देखते ही देखते इकट्ठे कर ली गई और उसे बैंक एकाउंट के ज़रिए पीड़ित मासूम की मदद के लिए भेज दिया गया।फिलहाल नगर पंचायत सहजनवा की अधिशासी अधिकारी की इस ममता और मानवता दिखाते हुए उनके द्वारा किये गए प्रयास की लोग खुले दिल से सराहना कर रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।