Tuesday, March 10, 2026
Homeआजमगढ़दिव्यांगजन विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ पात्र को अवश्य मिलेगा: भूपेन्द्र

दिव्यांगजन विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ पात्र को अवश्य मिलेगा: भूपेन्द्र

-

दिव्यांगजन विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ पात्र को अवश्य मिलेगा: भूपेन्द्र

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। विकास खण्ड ठेकमा के प्रांगण में पूर्व से चिन्हित 60 दिव्यांगजनों को निःशुल्क ट्राई साइकिल का वितरण विशिष्ठ अतिथि भूपेन्द्र सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख ठेकमा द्वारा किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने बताया कि जो भी दिव्यांगजन विभाग द्वारा संचालित योजना के अन्तर्गत पात्र है, उनके आवेदन पत्रों को पूर्ण कराकर लाभान्वित किया जायेगा। दिव्यांगजनों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रधानमंत्री जी के योगदान से दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार का प्रयास है कि कोई भी दिव्यांगजन कृत्रिम अंग/सहायक उपकरणो एवंअन्य चलाई जा रही योजनाओं से वंचित न रहें।
शशांक सिंह दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी दिया। साथ ही बताया कि पात्र दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किये जाने हेतु कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना का संचालनकिया जाता है। इस योजना के आवेदन पंजीकरण हेतु विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है। ऐसे पात्र दिव्यांगजन जिन्हें कृत्रिम अंगों/सहायक उपकरणों की आवश्यकता है, वेपोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें जिससे उन्हें नियमानुसार लाभान्वित किया जा सके।
वितरण कैम्प में खण्ड विकास अधिकारी ठेकमा शशिकान्त पाण्डेय, विरेन्द्र यादव, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण), जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कार्यालय सहायक लाल गौतम, अभिषेक कुमार, जितेन्द्र प्रजापति, बचपन डे-केयर सेन्टर आजमगढ़ के ब्रजभूषण त्रिपाठी सहिततमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

जीएसटी चोरी के अभियोग में वांछित गिरफ्तार

जीएसटी चोरी के अभियोग में वांछित गिरफ्तारतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। बीते 3 दिसम्बर 2025 को आवेदक अविनाश चन्द्र राय सहायक आयुक्त (प्रभारी) राज्य...

फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज, 8 तहसीलों के लिये 8 प्रचार वाहन रवाना

फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज, 8 तहसीलों के लिये 8 प्रचार वाहन रवानातेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जनपद में किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते...

हिन्दी भारतीय भाषाओं में प्राचीन काल से ही सबसे अधिक समृद्ध रही: डा जमालुद्दीन

तेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय समदी अहिरौला में चल रहे हिन्दी दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में हिन्दी का अतीत एवं वर्तमान परिदृश्य...

लोक अदालत में दिया गया फैसला अन्तिम होता है: जनपद न्यायाधीश

तेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला प्राधिकरण द्वारा जनपद न्यायाधीश...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular