नया ट्रांसफार्मर चालू होने से विद्युत समस्या का होगा समाधान: विधायक
963180
नया ट्रांसफार्मर चालू होने से विद्युत समस्या का होगा समाधान: विधायक
तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने बुधवार को पट्टीनरेन्द्रपुर विद्युत उपकेंद्र में 5 एमवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से क्षेत्रीय लोगों को विद्युत आपूर्ति में होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी और ओवरलोडिंग की समस्या भी दूर होगी। इसके अलावा लोगों को अनावश्यक कटौती से भी मुक्ति मिलेगी।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व पट्टीनरेन्द्रपुर विद्युत उपकेंद्र की खराब विद्युत आपूर्ति के कारण क्षेत्र के किसान, व्यापारी और ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान एसडीओ ने जल्द ही विद्युत समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था।
विधायक ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर चालू करवाकर विद्युत समस्या से निजात दिलाई। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता अमित शर्मा, सहायक अभियंता सतीश सिंह, अवर अभियंता रोहतास, ठेकेदार विवेक सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।