खबर का हुआ असरः हरकत में आयी पहाड़ी कस्बाई पुलिस
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिले के युवा तेज-तर्रार पुलिस विभाग के मुखिया अतुल शर्मा के कुशल नेतृत्व को मद्देनजर रखते हुए थाना प्रभारी अजीत पाण्डेय ने चलाया सघन चेकिंग अभियान।

बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा कानून व्यवस्था को लेकर काफी संजीदा नजर आ रहे हैं, वहीं आम जनमानस को भयमुक्त वातावरण देने के लिए कटिबद्ध उद्देश्य के चलते पहाड़ी थाना प्रभारी अजीत पाण्डेय ने पहाड़ी कस्बे में चेकिंग अभियान चलाकर शराब की दुकानों पर बैठकर जाम पर जाम छलकाते हुए लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आप लोग शराबों की दुकानें के आस-पास मदिरा का सेवन न करें। अगर आप लोग दुबारा दुकानों के आस-पास शराब पीते नजर आये तो तुम लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इतनी बड़ी कार्रवाई और छापेमारी से हड़कंप मच गया। वहीं जो दुकानदार अपनी दुकानों में बैठाकर लोगों को शराब पिलाते थे, उनमें खलबली मच गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















