दबंगों ने महिला के साथ की छेड़खानी, तो महिला ने उठाया यह खौफनाक कदम
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में शुक्रवार को सुबह एक महिला को उसके दबंग पड़ोसी लोगों ने छेड़खानी किया। जिसका विरोध करने पर महिला को जमकर पीटा। जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मृतक के ससुर ने 5 दबंगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
देवकली गांव निवासिनी मनोज यादव की पत्नी संजू यादव घर से किसी काम के लिए खेत में गई थी। इसी दौरान दबंगों ने उसके साथ छेड़खानी की और जिसका 25 वर्षीय संजू ने विरोध किया। जिसके बाद दबंगों ने पीटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद घायल अवस्था में संजू अपनी दो वर्षीय बेटी बिन्नी को लेकर थाने पहुंच कर सूचना दी। हालांकि इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। जब वह थाने से तहरीर देकर लौट रही थी।खार खाये दबंगों ने संजू को फिर मारा पीटा। उससे क्षुब्ध होकर वह घर के अंदर गई और घर अंदर से कुंडी बंद कर लिया। दोपहर एक बजे संजू के ससुर मोतीलाल घटना कि सूचना पर घर पहुंचे।
पंचायत चुनाव को लेकर थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों के संग की बैठक
काफी देर तक बहुत बहु कमरे से बाहर नही आयी। मोतीलाल ने बाहर का दरवाजा खटखटा कर आवाज लगाई ।लेकिन कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद लोग दरवाजा खोल कर अंदर घुसे तो हालत देख सन्न रहे गये। संजू का शव सीमेंटेड सेड से नीचे लगी लोहे की एंगल में साड़ी के सहारे लटकता देख अवाक रह गए। चीख पुकार सुनकर आसपास लोग पहुंच गए। पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरा और ससुर मोतीलाल ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 4 माह पहले भी संजू को मारा पीटा गया था जिसका मामला थाने में दर्ज है।
ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन संजू को मनबढो द्वारा छेडख़ानी कर प्रताड़ित किया जाता था। क्योंकि उसका पति मनोज सऊदी में रहता है। पुलिस को मोतीलाल ने तहरीर में अरविंद, अनीता सोनकर, दीपक, फागु, रंगीलाल सोनकर के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस का कहना है कि छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट