Thursday, May 21, 2026
HomeTrendingमुख्यालय के सुन्दरीकरण एवं अतिक्रमण हटाने के लिये डीएम ने किया निरीक्षण

मुख्यालय के सुन्दरीकरण एवं अतिक्रमण हटाने के लिये डीएम ने किया निरीक्षण

-

  • मुख्यालय के सुन्दरीकरण एवं अतिक्रमण हटाने के लिये डीएम ने किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
हमीरपुर। जनपद को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने शहर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर फैले अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नगर पालिका एवं प्रशासनिक अधिकारियों को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सड़क किनारे, फुटपाथों एवं सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर के सुंदरीकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रमुख चौराहों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक बनाया जाए। साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, कूड़ा निस्तारण की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा दीवारों पर अनावश्यक पोस्टर एवं विज्ञापनों को हटाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनहित में चलाया जा रहा है। सभी नागरिकों एवं व्यापारियों से अपेक्षा है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और स्वयं भी अतिक्रमण न करें। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अभियान को निरंतर एवं प्रभावी रूप से संचालित किया जाय। इस अवसर पर नगर पालिका, पुलिस प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

गौरक्षा सभी का कर्तव्य, सनातन के लिये गौ माता है शुभ: डा. श्याम सुन्दर

गौरक्षा सभी का कर्तव्य, सनातन के लिये गौ माता है शुभ: डा. श्याम सुन्दरतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। भागवत कथा में पंचम दिवस पर कथा व्यास...

विश्वविद्यालय में पेपर लीक कराने वालों पर हो कठोर कार्यवाही: अभाविप

विश्वविद्यालय में पेपर लीक कराने वालों पर हो कठोर कार्यवाही: अभाविपतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्रकूट जिले के कार्यकर्ताओं ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य...

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन की हुई बैठक, आगामी कार्य योजना पर दिये दिशा-निर्देश

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन की हुई बैठक, आगामी कार्य योजना पर दिये दिशा-निर्देशतेजस टूडे ब्यूरो आरके धनगर मथुरा। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष...

संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने ली सेवा की शपथ

संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने ली सेवा की शपथतेजस टूडे ब्यूरो आरके धनगर मथुरा। संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular