डीएम-एसपी ने आग प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

  • डीएम-एसपी ने आग प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। तहसील मितौली क्षेत्र के ग्राम कारी बडेरी मजरा मुल्तानपुर ग्रंट परगना कस्ता में सोमवार देर रात तेज आंधी के दौरान अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। आग की चपेट में आकर करीब 50 मकान प्रभावित हुये जबकि 74 परिवारों का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में 5 मवेशियों की भी मौत हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, सीओ यादवेंद्र यादव, तहसीलदार दिनेश कुमार सहित प्रशासन और पुलिस टीम पूरी रात मौके पर डटी रही और राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली।
जिला अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा तीन फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे। तेज हवाओं और विकराल लपटों के बीच घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रशासनिक टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ राहत सामग्री उपलब्ध कराने की कार्रवाई भी शुरू कर दी। मंगलवार को डीएम अंजनी सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने घटनास्थल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। डीएम ने राजस्व विभाग की टीम को नुकसान का शीघ्र आंकलन कर अनुमन्य शासकीय सहायता उपलब्ध कराने को कहा। वहीं एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने सुरक्षा व्यवस्था, राहत कार्यों को लेकर मातहतों को जरूरी निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान तहसील प्रशासन और ग्राम प्रधान की ओर से गांव के पंचायत भवन में भोजन पैकेट तैयार कराए जा रहे थे। प्रभावित परिवारों को मौके पर ही भोजन भी वितरित किया गया। प्रशासन की टीम लगातार राहत सामग्री उपलब्ध कराने और प्रभावितों की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में जुटी रही। डीएम और एसपी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में शासन-प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा था।
आग व बिजली से सावधानी जरूरी डीएम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में सभी लोग सतर्कता बरतें। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी है। डीएम ने आग और बिजली से संबंधित जोखिमों के प्रति भी सजग रहने की अपील किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन प्रभावितों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA