मण्डल रेल प्रबंधक ने दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का किया निरीक्षण
कोचों में जलापूर्ति, प्लेटफार्मों की साफ-सफाई एवं स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल में यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों के कोचों में जलापूर्ति व्यवस्था का विशेष रूप से जायजा लिया। इस क्रम में ट्रेन संख्या 12260, 12988 एवं 04064 के कोचों में उपलब्ध जलापूर्ति व्यवस्था, वाटरिंग की गुणवत्ता तथा निर्धारित समय में कार्य निष्पादन की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि किसी भी कोच में पेयजल की उपलब्धता प्रभावित न हो तथा सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं। साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने प्लेटफार्मों पर साफ-सफाई, कूड़ा निष्पादन, यात्री उपयोग वाले क्षेत्रों की स्वच्छता तथा हाउसकीपिंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण करते हुए यात्रियों एवं वाहन आवागमन की व्यवस्था, स्वच्छता, सुगम आवाजाही तथा समुचित रखरखाव की समीक्षा की गई। सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित पार्क की नियमित देख—रेख एवं उत्तम रख—रखाव के लिए भी निर्देशित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वच्छता, जलापूर्ति एवं स्टेशन प्रबंधन से जुड़े सभी कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







