Tuesday, June 9, 2026
HomeTrendingमण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके समग्र विकास का प्रस्तुत किया रोडमैप

मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके समग्र विकास का प्रस्तुत किया रोडमैप

-

  • मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके समग्र विकास का प्रस्तुत किया रोडमैप

  • कृषि, पर्यटन एवं रोजगार पर फोकस, मुख्यमंत्री के समक्ष रखी देवीपाटन मण्डल विकास की व्यापक योजना

तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने शिष्टाचार भेंट किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया। साथ ही मुख्यमंत्री को देवीपाटन मंडल के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास के बारे में विस्तृत बताया। मंडलायुक्त ने सीएम के सामने मंडल के चारों जनपदों गोंडा, बलरामपुर, बहराइच एवं श्रावस्ती की संभावनाओं, प्रमुख चुनौतियों तथा उनके समाधान के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इसके साथ विकास का विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किया जिसकी मुख्यमंत्री ने काफी सराहना की और इसे जल्द लागू करने के निर्देश दिये।
मण्डलायुक्त ने सीएम को बहराइच के ओडीओपी उत्पात गिफ्ट किया। कतर्निया घाट क्षेत्र में इको-टूरिज्म और वन्य जीव पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रस्तुत की कार्ययोजना आयुक्त ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि देवीपाटन मंडल कृषि, धार्मिक पर्यटन, वन एवं प्राकृतिक संसाधनों, सीमा क्षेत्रीय व्यापार तथा सांस्कृतिक विरासत की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि यदि योजनाबद्ध तरीके से आधारभूत संरचना, सिंचाई, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्रों में कार्य किया जाए तो मंडल को प्रदेश के अग्रणी क्षेत्रों में विकसित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री को बताया कि गोण्डा, श्रावस्ती, बलरामपुर जैसे जनपद बौद्ध एवं धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं रखते हैं। पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, सड़क संपर्क, होटल एवं यात्री सुविधाओं के विकास से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन किया जा सकता है। वहीं बहराइच के कतर्नियाघाट क्षेत्र में इको-टूरिज्म और वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।

कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना से युवाओं को मिलेगा स्थानीय स्तर पर रोजगार
आयुक्त ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, जैविक खेती, फसल विविधीकरण तथा किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ावा देने पर बल दिया। साथ ही कहा कि मंडल में कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। आयुक्त ने मुख्यमंत्री को देवीपाटन मंडल में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं एवं निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स की प्रगति से भी विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने मंडल में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की वर्तमान स्थिति तथा उनकी प्रगति की जानकारी दी। प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट एवं विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन पर मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मंडल के विकास को लेकर प्रस्तुत योजनाओं एवं सुझावों की सराहना करते हुये आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नयी पहचान दिलाने के लिये प्रशासन प्रतिबद्ध: आयुक्त
आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए मंडल के समग्र विकास के लिए शासन स्तर से निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। आयुक्त ने कहा कि शासन की मंशानुरूप देवीपाटन मंडल को विकास, सुशासन, रोजगार, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular