मण्डलायुक्त ने निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय एवं रिंग रोड परियोजना का किया निरीक्षण
विवि के सभी फिनिशिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने एवं शीघ्र लोकार्पण की सभी तैयारियां समयबद्ध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा डीएम विपिन जैन के साथ जनपद में निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय एवं निर्माणाधीन रिंग रोड परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के विभिन्न निर्माण कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक एवं छात्रावास भवन का जायजा लेते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि फिनिशिंग कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा विश्वविद्यालय के लोकार्पण से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जायं।
इस दौरान उन्होंने स्टाफ आवास, फैकल्टी आवास, लाइब्रेरी भवन, लिफ्ट इंस्टॉलेशन, इलेक्ट्रिकल वर्क, पेंटिंग कार्य, पेयजल व्यवस्था, सीवर सिस्टम, सड़क एवं परिसर विकास कार्य, अग्निशमन एवं आपदा सुरक्षा व्यवस्थाओं सहित विभिन्न निर्माणाधीन सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता, भवनों की संरचनात्मक मजबूती तथा तकनीकी मानकों के अनुपालन की भी समीक्षा किया। मंडलायुक्त ने विश्वविद्यालय परिसर में ड्रेनेज व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय जिससे भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए जाने पर भी जोर दिया। विश्वविद्यालय जनपद एवं मंडल के उच्च शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा, इसलिए सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।
इसके उपरांत मंडलायुक्त द्वारा निर्माणाधीन रिंग रोड परियोजना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्वाइंट 3.800 एवं प्वाइंट 5.400 पर निर्माणाधीन कलवर्ट कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को बारिश प्रारंभ होने से पूर्व एप्रोच कार्य सहित सभी आवश्यक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने कहा कि रिंग रोड परियोजना जनपद की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा शहरी विकास को गति देने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि कार्य पूर्ण करने हेतु स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करते हुए नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा परियोजना को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अनावश्यक विलंब की स्थिति में संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, एनएच विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

